फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Fri, 04 Jan 2019 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
गोंडा। थाना छपिया के पास शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के कारण बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाते समय एक युवक की रास्ते में मौत हो गई। यहां एक युवक को भर्ती कर लिया गया है, जबकि दूसरे घायल की हालत नाजुक देख लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन



बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मोरसड़ा गांव के रहने वाले जवाहर लाल का बेटा गौतम (18) अपने गांव के ही रहने वाले साथी अमरदीप (20) पुत्र राजेंद्र व खुशबू (18) पुत्र खलील के साथ चार दिन पहले बाइक से गोंडा जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के कोल्हार गांव में बन रही एक बिल्डिंग में मजदूरी करने आए थे।
विज्ञापन



यहां काम समाप्त होने के बाद शुक्रवार की सुबह वह सभी एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घना कोहरा होने के कारण थाना छपिया के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



घायलों को छपिया थाने के सिपाही दिलदार अली ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने गौतम को मृत घोषित कर दिया। घायल खुशबू को भर्ती कर लिया है। जबकि अमरदीप को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed