फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   46 injured in road accident

बाइक सवार को रौंदती खाई में पलटी बस,46 घायल

Mon, 25 Mar 2019 11:31 PM IST
amar ujala Published by: रमेश रमेश Updated Mon, 25 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र में गनवरिया व चैपुरवा गांव के बीच नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस बाइक सवार को रौंदती हुई खाई में पलट गई। घटना में बाइक सवार समेत 45 बस यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में पांच को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है।

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बढ़नी से बलरामपुर आ रही प्राइवेट सवारी बस गनवरिया तथा चैपुरवा गांव के बीच अचानक सामने आए बाइक सवार को रौंदती हुई खाई में पलट गई। हादसे में बाइक सवार ग्राम चैपुरवा निवासी निबरे (25) गंभीररूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना में 45 बस यात्री भी घायल हो गए। सूचना मिलते ही तुलसीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 32 घायलों को इलाज के लिए सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया। घटना में बाइक सवार ग्राम चैपुरवा निवासी निबरे(25) की हालत काफी गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निबरे को इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बस यात्री श्रीराम, रामलाल, राम आसरे, राम अचल, सलीम, राजेश कुमार, मोलहू, लक्ष्मी देवी, शकीला, संजीव, जगतराम, शैफुन्निशा, छेदी, पुजारी, जाकरुन्निशा, अनिल, तुफैल अहमद, सहजनी, सलमान, इस्माईल, गुलफाम, सनेही, पीआरडी महिला जवान सावित्री सहित कुल 45 लोग घायल हुए है। गंभीर रुप से घायल शहजादी, शकीला, तुफैल अहमद, समीउल्ला, तथा सहदेव को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद बस के यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस में करीब 70 यात्री सवार थे।  बस सवारियों से ओवरलोड थी। घायलों की मदद में पुलिस का प्रयास सराहनीय रहा।


पुलिस ने यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें जलपान कराया। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने भी सीएचसी तुलसीपुर पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed