{"_id":"59b80c744f1c1be37f8b6667","slug":"41505234036-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने किया यूनियन बैंक की करेंसी चेस्ट तोड़ने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने किया यूनियन बैंक की करेंसी चेस्ट तोड़ने का प्रयास
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनियन बैंक करेंसी चेस्ट को तोड़ने का प्रयास
बभनान शाखा में सोमवार की रात खिड़की के रास्ते घुसे थे चोर
बभनान(गोंडा)। बभनान कस्बा स्थित यूनियन बैंक की शाखा में सोमवार की रात चोरों ने करेंसी चेस्ट का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
यूनियन बैंक शाखा बभनान में उस समय हड़कंप मच गया जब मंगलवार की सुबह कर्मचारियों ने बैंक का मुख्य गेट खोलकर अंदर घुसे। देखा बैंक के पीछे बाथरूम की खिड़की टूटी हुई थी और बगल में कमरे का दरवाजा गैस कटर से काटकर चोरों ने करेंसी चेस्ट को खोलने का प्रयास किया। सबसे अहम बात यह है कि बैंक में लगा सीसीटीवी के केबिल को चोरों ने पहले ही काट दिय था। प्रबंधक हरिपाल सिंह ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ बैंक के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। करेंसी चेस्ट को सुरक्षित रखा गया है। जब तक उच्च अधिकारी जांच नहीं कर लेंगे तब तक चेस्ट करेंसी को खोला नहीं जाएगा। सूचना पाकर मौके पर प्रभारी निरीक्षक गौर ओपी यादव व फॉरेंसिक टीम के लोग मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। शाखा प्रबंधक ने तहरीर दी है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।