फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   गला दबाकर की गई थी पत्रिका के संपादक मंटू की हत्या

गला दबाकर की गई थी पत्रिका के संपादक मंटू की हत्या

Wed, 06 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
गला दबाकर की गई थी पत्रिका के संपादक मंटू की हत्या

विज्ञापन
गला दबाकर हुई थी पत्रिका के संपादक की हत्या
पूर्व विधायक पुत्तू अवस्थी के बेटे समेत फरार दो आरोपियों की तलाश तेज
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। एक पत्रिका के संपादक बृजनंदन तिवारी उर्फ मंटू की हत्या गला दबाकर की गई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। मामले में पुलिस बाराबंकी के पूर्व विधायक पुत्तू अवस्थी के बेटे समेत फरार दो आरोपियों की तलाश में बाराबंकी के रामनगर समेत लखनऊ में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
बता दें कि शहर के बहराइच रोड के रहने वाले जगदीश तिवारी के बेटे एवं गोनार्द संदेश पत्रिका के संपादक बृजनंदन तिवारी उर्फ मंटू अपनी स्कार्पियो गाड़ी से रविवार की सुबह बहराइच रोड के रहने वाले एक बीडीसी सदस्य अनुराग सिंह व अपने एक साथी के साथ लखनऊ गए थे। वहां से काम निपटाने के बाद मंटू और उनके साथियों ने नेपाल जाने का प्लान किया। इसके बाद बाराबंकी के पूर्व विधायक पुत्तू अवस्थी के बेटे टिंकू अवस्थी, बीडीसी सदस्य अनुराग सिंह, रामनगर के रिकू दीक्षित व श्रवण कुमार के साथ स्कार्पियो गाड़ी से नेपाल चले गए। वहां से लौटते समय टिंकू एवं उनके साथियों ने मंटू की गला दबाकर हत्या कर दी थी। मामले में मंटू के भाई ने टिंकू अवस्थी, बीडीसी सदस्य अनुराग सिंह, रामनगर के रिकू दीक्षित व श्रवण कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक बहराइच सुनील सक्सेना ने बताया कि बृजनंदर तिवारी उर्फ मंटू के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इनसेट
परिवार में मचा कोहराम, अयोध्या में किया अन्तिम संस्कार
बृजनंदन तिवारी उर्फ मंटू की हत्या के बाद सोमवार की रात जब उनका शव उनके बहराइच रोड स्थित घर पहुुंचा तो यहां कोहराम मच गया। मंटू का मंगलवार को अयोध्या के सरयू घाट पर अन्तिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सीबीआई जांच की उठी मंाग
बृजनंदन तिवारी उर्फ मंटू की हत्या की तफ्तीश को लेकर मंटू के परिवार के लोगों का नानपारा पुलिस पर भरोसा नहीं रह गया है। मंटू के छोटे भाई धनंजय तिवारी का आरोप है कि नानपारा पुलिस ने हत्या के बाद पहले तो तहरीर लेने से ही इन्कार कर दिया था, बाद में तहरीर अपने हिसाब से लिखाने का प्रयास किया। मगर अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद हत्या का केस दर्ज किया गया। धनंजय तिवारी ने कहा कि नानपारा पुलिस से उनका भरोसा उठ गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मंटू हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।

इनसेट
आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें रवाना
मंटू की हत्या के आरोपी बाराबंकी के पूर्व विधायक पुत्तू अवस्थी के बेटे समेत आरोपियों रिंकू दीक्षित व श्रवण कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना ने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आरके सिंह के निर्देशन में तीन टीमें गठित की है। इनमें कोतवाली नारापारा जेएन शुक्ल, समेत थानें की दों टीमें व एक टीम थानाध्यक्ष मूर्तिहा की बनाई है। एसपी ने बताया कि तीनों पुलिस टीमें अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए रामनगर, बाराबंकी व लखनऊ के लिए रवाना कर दी गई हैं। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed