{"_id":"5bfad580bdec22415b095e65","slug":"31543165312-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मौजूदगी में ग्राम प्रधान ने उखाड़ दी सीमांकन झंडी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की मौजूदगी में ग्राम प्रधान ने उखाड़ दी सीमांकन झंडी
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में प्रधान ने लेखपाल को धमकाया
गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव में विवादित भूमि का सीमांकन करने शनिवार को गई राजस्व टीम के सीमांकन के बाद लगाई गई झंडी को ग्राम प्रधान ने पुलिस की मौजूदगी में बेटे व साथियों संग उखाड़ दिया।
टीम के विरोध करने पर राजस्व निरीक्षक समेत टीम के सदस्यों को धमकी दी। मामले में हल्का लेखपाल ने थाना नवाबगंज में ग्राम प्रधान समेत नौ लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फैजाबाद जनपद के देवकाली के रहने वाले तहसील तरबगंज क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव के हल्का लेखपाल विनीत कुमार ने थाना नवाबगंज में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि तुलसीपुर माझा गांव के रहने वाले विक्रमा व गेंदालाल के बीच भूमि का विवाद था।
विज्ञापन
एसडीएम तरबगंज सौरभ भट्ट के आदेश पर वह 23 नवंबर को राजस्व व पुलिस टीम के साथ भूमि का सीमांकन करने तुलसीपुर माझा गांव गए थे। वहां उस दिन सीमांकन कार्य पूरा नहीं हो सका तो दूसरे दिन 24 नवंबर को टीम के साथ गांव पहुंचे और पैमाईश के बाद दोनों की भूमि का सीमांकन करके झंडी लगा दी गई।
इसी बीच ग्राम प्रधान श्रीपति उनका बेटा प्रमोद अपने सात साथियों के साथ वहां आ पहुंचे और सीमांकन गलत करने का आरोप लगाते हुए सीमांकन के बाद लगाई गई झंडी को उखाड़कर फेंक दिया।
लेखपाल का आरोप है कि ग्राम प्रधान और उनके साथियों ने राजस्व टीम को देख लेने की धमकी दी। मामले में हल्का लेखपाल विनीत कुमार ने थाना नवाबगंज में ग्राम प्रधान श्रीपति उसके बेटे प्रमोद व इसी गांव के दयाशंकर, गेंदालाल, ताराचंद, फूलचंद, बुधिराम, विभनू व शिवदास उर्फ झब्बर के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।