फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बाहरी गन्ने की जांच में गन्ना विभाग की टीम ने मैजापुर चीनी मिल पर मारा छापा

बाहरी गन्ने की जांच में गन्ना विभाग की टीम ने मैजापुर चीनी मिल पर मारा छापा

Fri, 23 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बाहरी गन्ने की जांच में गन्ना विभाग की टीम ने मैजापुर चीनी मिल पर मारा छापा

विज्ञापन
गन्ना विभाग की टीम का मैजापुर चीनी मिल पर छापा

गोंडा। गन्ना विभाग की एक टीम ने शुक्रवार को बलरामपुर ग्रुप की मैजापुर चीनी मिल पर छापेमारी की। किसानों ने इस मिल पर पर्ची न देने और बाहरी इलाके के गन्ना खरीद की शिकायत की थी।

बताया जाता है कि बलरामपुर ग्रुप की मैजापुर चीनी मिल क्षेत्र के कुछ किसानों की ओर से अधिकारियों से शिकायत की गई थी कि मैजापुर चीनी मिल की ओर से किसानों को समय से पर्ची नही दी जा रही है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि चीनी मिल की ओर से बाहरी गन्ने की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन


इस पर डीसीओ पीएन सिंह ने मैजापुर गन्ना समिति के सचिव अविनाश सिंह व ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक ने शुक्रवार को छापा मारा। मिल के गेट पर तौल को आये ट्रकों, ट्रॉलों की जांच की। लेकिन कोई वाहन बाहर से गन्ना लाने वाला नही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा टीम ने तौल को आयीं यार्ड में खड़ी ट्रॉलियों की की जांच की। एक ट्राली गन्ना बहराइच जिले का पाया गया लेकिन वहां पर मिल का सेंटर लगा है। अन्य कोई भी गन्ना लदी ट्राली बाहरी नही मिली।

इस बावत मैजापुर चीनी मिल के महा प्रबंधक पीके चतुर्वेद्वी का कहना है कि मैजापुर चीनी मिल को गन्ना क्षेत्र सुरक्षण में मैजापुर, करनैलगंज, जरवल रोड व बहराइच की गन्ना समिति क्षेत्र का गन्ना एरिया आवंटित है। चीनी मिल की ओर से सुरक्षित क्षेत्र के ही गन्ने की खरीद की जा रही है।



कुछ लोगों की ओर से शिकायत मिल रही थी कि मैजापुर चीनी मिल में बाहरी गन्ने की खरीद की जा रही है। इसकी जांच को लेकर विभाग के गन्ना सचिव व सीडीआई की टीम को मिल पर औचक निरीक्षण कर व्यापक पड़ताल कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया था।
- पीएन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed