{"_id":"5a621d3e4f1c1b1d368b5580","slug":"31516379454-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दबकर मजदूर बेटे की मौत, मां घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दबकर मजदूर बेटे की मौत, मां घायल
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रॉली के नीचे दबकर युवक ने तोड़ा दम
करनैलगंज(गोंडा)। कटरा बाजार-करनैलगंज मार्ग पर शुक्रवार की शाम को ग्राम उमरिया के पास सवारी के इंतजार में बैठे भट्टा मजदूर की ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई। वहीं इस घटना में उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
शुक्रवार की शाम को करनैलगंज-कटरा बाजार मार्ग पर उमरिया गांव के पास एक भट्ठे पर काम करने वाले सीबू (20) निवासी ग्राम मझोला गुलरिया जिला पीलीभीत अपनी मां अमजदी (50) के साथ करनैलगंज स्टेशन आने के लिए सवारी के इंतजार में बैठा था।
इसी बीच कटरा बाजार की ओर से करनैलगंज की ओर आ रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क पर ही ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिसके नीचे सीबू दब गया और उसकी मां घायल हो गई।
विज्ञापन
ट्रॉली के नीचे दबे सीबू को लोगों ने आनन-फानन में निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ट्रैक्टर ट्राली पहाड़ापुर के एक व्यक्ति की बताई जाती है जिसे छोड़कर चालक फरार हो गया।