फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   भाई व जेठ के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

भाई व जेठ के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

Tue, 19 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
भाई व जेठ के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

विज्ञापन
भाई व जेठ के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

रुपईडीह (गोंडा)। पति की 6 महीने पहले गला दबाकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके भाई तथा जेठ को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। स्थानीय थाना अंतर्गत खरगूपुर-आर्यनगर मार्ग पर बिसुही नदी में 4 जुलाई को एक व्यक्ति का शव मिला था।

पोस्टमार्टम के दौरान व्यक्ति की मौत गला दबाकर किए जाने की पुष्टि हुई। शव की शिनाख्त थाना कौड़िया के ग्राम बनगाई निवासी रीता देवी ने अपने पति रामकुमार के रूप में की थी।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी ने अपने पति को घर से बुलाकर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ इसका मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने घटना की जांच के दौरान राम कुमार की पत्नी से इस बाबत कड़ाई से पूछताछ की तो मामला खुल गया पता चला कि मृतक रामकुमार का एक महिला से काफी दिनों से अवैध संबंध था जिसको लेकर पत्नी व उससे कई बार विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी महिला से उसका संबंध जारी रहा। जिसके बाद पत्नी रीता देवी ने अपने भाई ग्राम गेंदारिया थाना विशेश्वरगंज जिला बहराइच निवासी जगराम तथा जेठ विनोद कुमार के साथ मिलकर राम कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी और तीनों ने मिल कर शव को स्थानीय थाना क्षेत्र के विसुही नदी में फेंक दिया था।


प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अपने पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी रीता देवी उसका भाई जगदेव तथा जेठ विनोद कुमार को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed