फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   2.3 lakh in cash seized from pickups

पिकप से पकड़ी 2.3 लाख की नकदी

Tue, 21 Feb 2017 11:40 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Tue, 21 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
 2.3 lakh in cash seized from pickups
पाकिस्तानी करेंसी
फलाइंग स्क्वॉयड की टीम ने सोमवार की रात चेकिंग के दौरान एक पिकप गाड़ी से 2 लाख 30 हजार रुपये पकड़ा है। पिकप में सवार व्यापारी बरामद रुपयों का साक्ष्य नहीं दे सका, इसलिए रुपयों को जब्त कर दिया गया है।  
विज्ञापन


फ्लाइंग स्क्वॉयड मजिस्ट्रेट एनके शुक्ला ने बताया कि वह थाना खरगूपुर के प्रभारी निरीक्षक बृजेन्द्र पटेल के साथ सोमवार रात थाने के सामने वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी एक खरगूपुर बाजार की तरफ से आ रही एक पिकप को रोककर तलाशी ली गई तो गाड़ी में सवार कोतवाली देहात क्षेत्र के चिलबिला खत्तीपुर गांव के रहने वाले ईश्वरचंद्र शुक्ल के पास से 2 लाख 30 हजार रुपये मिले।
विज्ञापन


फ्लाइंग स्क्वॉयड मजिस्ट्रेट ने बताया कि पूछताछ में ईश्वरचंद्र रुपयों के श्रोत का प्रमाण नहीं दे सके, इसलिए रुपयों को जब्त कर लिया गया। थाना खरगूपुर के प्रभारी निरीक्षक बृजेन्द्र पटेल ने बताया कि पिकप को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed