Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youths on a scooter caught while transporting meat from dead animals

Meerut News: स्कूटी सवार युवकों को मृत पशुओं का मीट ले जाते दबोचा

Wed, 04 Nov 2026 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Youths on a scooter caught while transporting meat from dead animals
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र में गो रक्षा दल ने स्कूटी पर मृत पशुओं का मीट ले जा रहे दो युवकों को पकड़ा। उनकी स्कूटी से लगभग 40 किलो मीट बरामद किया गया।
विज्ञापन

गो रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा और उनके साथियों ने औरंगाबाद गांव के पास निर्माणाधीन हाईवे पर इन युवकों को दबोचा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। पुलिस ने बरामद मीट का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा और शेष मीट को जेसीबी की मदद से दबा दिया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान हुई है। इनमें लिसाड़ी गेट के श्यामनगर निवासी वसीम और अब्दुलापुर निवासी सिकंदर शामिल हैं। दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed