फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   झाड़ फूंक के बहाने महिलाओं को बेहोश कर लूट लेते थे नकदी व जेवरात

झाड़ फूंक के बहाने महिलाओं को बेहोश कर लूट लेते थे नकदी व जेवरात

Tue, 12 Feb 2019 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
झाड़ फूंक के बहाने महिलाओं को बेहोश कर लूट लेते थे नकदी व जेवरात
मुंबई पुलिस ने छापामार दो शातिर दबोचे
विज्ञापन


गोंडा। मुंबई पुलिस ने मोतीगंज व धानेपुर थाना क्षेत्र में छापा मारकर मुंबई में झाड़फूंक के बहाने महिलाओं को लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक सर्राफ की दुकान से 50 हजार रुपये के जेवर भी बरामद किया है।

मुंबई पुलिस के धारावी थाने के उपनिरीक्षक आमोल माली के मुताबिक हाल ही में धारावी की रहने वाली कुछ महिलाओं ने थाने पर शिकायत की कि झाड़फूंक करने वाले कुछ युवकों ने उन्हें बेहोश कर उनके घर से नकदी व जेवर लूट लिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की तो पता चला कि जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के मूसापुर गांव के रहने वाले कुछ युवक मुंबई में झाड़फूंक का काम करते हैं। पुलिस ने गहराई से पड़ताल की इनकी हकीकत सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिरीक्षक आमोल माली ने बताया कि झाड़फूंक करने वाले इन युवकों ने पूरा गिरोह बना रखा था। भूतप्रेत की बाधा से छुटकारा दिलाने के लिए पहले ये महिलाओं से पैसे ऐंठते थे फिर उनके घर जाकर लोहबान की धूनी से धुंआ कर झाड़फूंक करते थे। इस धुआं में नशीला पदार्थ मिला होता था।

धुंआ के संपर्क में आते ही महिला बेहोश हो जाती थी और आरोपी उसके घर में रखा नकदी व जेवर लेकर चंपत हो जाते थे। मंगलवार को उपनिरीक्षक ईमेल की टीम ने मोतीगंज पुलिस के सहयोग से मूसापुर गांव में छापा मारकर आरोपी समी मोहम्मद उर्फ निब्बर व साबान को धर दबोचा।


दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने बग्गीरोड स्थित एक सर्राफ की दुकान पर छापेमारी की और चोरी के 50 हजार रुपये के जेवर बरामद किए।

उपनिरीक्षक अमोल ने बताया कि होने आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस टीम दोनों को लेकर मुंबई रवाना हो गई है। एसओ मोतीगंज गोरखनाथ सरोज ने मुंबई पुलिस की कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed