{"_id":"5c40c6bdbdec22739100632f","slug":"191547749053-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान व यूपी के ठिकानों पर गोंडा पुलिस मारेगी छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्थान व यूपी के ठिकानों पर गोंडा पुलिस मारेगी छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। शहर के इलाहाबाद बैंक की रानीबाजार शाखा में कैश वैन के सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या करके 50 लाख रुपये से भरा कैश बॉक्स लूटने के मामले में चार और आरोपियों की तलाश तेज हो गई है। गोंडा पुलिस ने ग्रेटर नोयडा में मुठभेड़ में पकड़े गए समय सिंह व अशोक बावरिया से पूछताछ की तो राजू, सुरेश, बिजूवा व जसमत का नाम भी सामने आया है। इन चारों बदमाशों की तलाश में गोंडा पुलिस राजस्थान व यूपी के ठिकानों पर छापेमारी करेगी।
गोंडा शहर में इलाहाबाद बैंक की रानी बाजार शाखा में 10 अक्तूबर 2017 को बैंक कर्मियों के कैशवैन में 50 लाख रुपये से भरा कैश बॉक्स लोड करते समय बाइक से पहुंचे नकाबपोश दो लुटेरों ने कैशवैन के गार्ड सादिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी और 50 लाख रुपये से भरा कैश बॉक्स लेकर फरार हो गए थे।
लूटकांड के खुलासे के लिए गोंडा पुलिस के साथ ही एसटीएफ को भी लगाया गया था। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 11 जनवरी की रात दाढारोड पर ईकोटेक वन और सेक्टर 39 के पास मुठभेड़ के दौरान लूटकांड के आरोपी समय सिंह उर्फ अशोक उर्फ शिब्बो बावरिया व दीपक उर्फ अशोक बावरिया निवासी भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर दो आरोपी विजय सिंह उर्फ विजुआ निवासी बालू खेड़ा अलीगढ़ और जसमत निवासी भरतपुर राजस्थान फरार हो गए थे। इससे पहले लूटकांड में लखनऊ पुलिस एक आरोपी सतवीर सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है।
ग्रेटर नोयडा में पकड़े गए समय सिंह उर्फ अशोक उर्फ शिब्बो बावरिया व दीपक उर्फ अशोक बावरिया से गोंडा पुलिस के इंस्पेक्टर एवं मुकदमे के विवेचक अशोक सिंह ने नोयडा पहुंचकर पूछताछ की तो राजू, सुरेश, जसमत व विजय सिंह उर्फ विजुआ के नाम सामने आए हैं।
बाराबंकी से बाइक चोरी कर गोंडा पहुंचे थे छह लुटेरे
इलाहाबाद बैंक की रानी बाजार शाखा में कैश वैन के सिक्योरिटी गार्ड सादिक की हत्या करके 50 लाख रुपये की लूट में छह बदमाश शामिल थे। इनमें से पांच बदमाश सतवीर, समय सिंह, विजय सिंह उर्फ विजुआ, सुरेश व राजू 9 अक्तूबर की रात में ही गोंडा पहुंच गए थे, जबकि एक बदमाश जसमत घटना के दिन 10 अक्तूबर को गोंडा पहुंचा था। पहले सभी खुर्जा से बस से बाराबंकी पहुंचे और बाराबंकी में बाइक चोरी करके उससे गोंडा पहुंचे थे। यहां वारदात के समय विजुआ ने सिक्योरिटी गार्ड सादिक की गोली मारकर हत्या की और रुपये लूटकर बाइक से कटरा बाजार पहुंचे। वहां रुपयों का बंटवारा करने के बाद बस से वापस चले गए थे। ग्रेटर नोयडा में पकड़े गए समय सिंह ने गोंडा पुलिस की पूछताछ में इसका खुलासा किया है।
वर्जन
शहर के इलाहाबाद बैंक की रानीबाजार शाखा से कैशवैन के गार्ड की हत्या कर 50 लाख रुपये लूटने के दो आरोपियों को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुकदमे के विवेचक इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने ग्रेटर नोयडा पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की तो पकड़े गए आरोपियों ने अपने और चार साथियों के लूट में शामिल होने की बात बताई है। जिनकी गिरफ्तारी के राजस्थान व यूपी के ठिकानों पर गोंडा पुलिस टीम छापेमारी करेगी।
- आरपी सिंह, पुलिस अधीक्षक गोंडा