फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   वाणिज्य कर टीम ने टैक्स चोरी में जा रहा एक ट्रक कोयला पकड़ा

वाणिज्य कर टीम ने टैक्स चोरी में जा रहा एक ट्रक कोयला पकड़ा

Tue, 19 Dec 2017 10:35 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
वाणिज्य कर टीम ने टैक्स चोरी में जा रहा एक ट्रक कोयला पकड़ा

विज्ञापन
वाणिज्य कर टीम ने एक ट्रक कोयला पकड़ा

गोंडा। वाणिज्य कर विभाग की मोबाइल टीम ने मंगलवार को टैक्स चोरी में जा रहा एक ट्रक कोयला पकड़ा है। बिना ई वे बिल-2 के टैक्स चोरी में चंदौसी से बहराइच के एक ईंट भट्ठे के लिए एक ट्रक कोयला भेजा गया था। टीम ने फर्म पर टैक्स व जुर्माने की कार्रवाई की है।

वाणिज्य कर विभाग के मोबाइल टीम के प्रभारी असिस्टेंट कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सूचना पर संतोष कुमार सिंह व वाणिज्य कर अधिकारी राहुल मिश्रा व अन्य विभागीय कमयों की टीम ने गोंडा-बहराइच हाइवे पर चेकिंग लगा दी।
विज्ञापन


टीम ने मिश्रौलिया रेलवे क्रासिंग के पास एक ट्रक को रोक कर देखा तो उस पर कोयला लदा था। कोयला बिना ई वे बिल-2 के लेकर जाया जा रहा था। यह कोयला के चंदौसी जिले के अकाल इन्टरप्राइजेज नाम की फर्म से बहराइच के न्यू भारत ईंट भट्ठे को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक पर 1.85 लाख रुपये का कोयला लदा था। वाणिज्य कर की मोबाइल टीम ने कोयले पर पांच प्रतिशत टैक्स व फर्म पर पांच प्रतिशत का जुर्माना ठोंका। विभाग की टीम ने फर्म से कुल 18 हजार पांच सौ रुपये जमा कराए।

खाद्य तेल भी पकड़कर जमा कराया जुर्माना

गोंडा। बिना ई वे बिल के टैक्स चोरी में खाद्य तेल भेजे जाने के मामले का भी खुलासा हुआ है। वाणिज्य कर की मोबाइल टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक खाद्य तेल लदे ट्रक को रोक कर चेकिंग की। तो ट्रक चालक के पास टैक्स अदा करने का ई वे बिल-2 प्रपत्र नही था।

वाणिज्य कर मोबाइल टीम प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बरेली के बीएल एग्रो ट्रेडिंग कम्पनी की ओर से बिना ई वे बिल डाउन लोड किये ही 1.27 लाख रुपये का खाद्य तेल गोरखपुर के जायसवाल एजेन्सी को भेज दिया था।


बीएल ट्रेडिंग कम्पनी बरेली से पांच प्रतिशत टैक्स जमा कराने के साथ फर्म पर पांच प्रतिशत का जुर्माना वसूल किया। फर्म से कुल 12 हजार 780 रुपये वसूल किया। जुर्माना अदा करने पर फर्म के माल को रिलीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed