फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   दवा कराने गई किशोरी के साथ डाक्टर ने किया दुष्कर्म

दवा कराने गई किशोरी के साथ डाक्टर ने किया दुष्कर्म

Wed, 13 Dec 2017 10:17 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
दवा कराने गई किशोरी के साथ डाक्टर ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
दवा कराने गई किशोरी के साथ डॉक्टर ने किया दुष्कर्म

गोंडा। धानेपुर क्षेत्र के एक चिकित्सक ने बुधवार को डाक्टर ने अपने पवित्र पेशे को कलंकित कर दिया। अपना इलाज कराने क्लीनिक पर आई एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को चेकअप के बहाने केबिन में ले जाकर डॉक्टर ने अपनी हवस का शिकार बना लिया।

किशोरी की चीख सुनकर जब क्लीनिक के बाहर बैठक लोग दौड़े तो आरोपी डाक्टर क्लीनिक से निकलकर भागने लगा। इस पर लोगों ने दौड़ाकर डाक्टर को पकड़ लिया और पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस डाक्टर को थाने तो ले आई मगर रिपोर्ट दर्ज करने में हीलाहवाली कर ने लगी। करीब तीन घंटे के इंतजार के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और सैकड़ों की संख्या में लोगो ने थाना घेर लिया। थाना घेरे जाने से बैकफुट पर आई पुलिस ने देर शाम पीड़िता की तहरीर पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी बुधार को अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए कस्बे के एक निजी चिकित्सक हैदर हुसैन खां की क्लीनिक पर गई थी। आरोप है कि किशोरी का चेकअप करने के बहाने डाक्टर उसे अपने मकान के भीतरी केबिन में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

डाक्टर के चंगुल से छूटने के बाद बदहवाश किशोरी ने बाहर निकलकर अपने परिजनों को डॉक्टर की करतूत बताई तो डाक्टर क्लीनिक से निकलकर भागने लगा। इस पर लोगों ने डाक्टर को दौड़ाकर पकड़ लिया और डायल 100 पर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे डायल 100 के पुलिसकर्मी डाक्टर को थाने लेकर चले गए।

पीड़िता व उसके परिजन जब आरोपी डाक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर लेकर थाने पहुंचे तो थाने के पुलिसकर्मी रिपोर्ट दर्ज करने में हीलाहवाली करने लगे। पुलिस वालों ने डाक्टर के प्रभाव में आकर पीड़िता व उसके परिवार वालों पर सुलह करने का दबाव बनाया।

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस करीब तीन घंटे तक ड्रामा करती रही और रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करती रही। इसकी जानकारी होने पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने थाना घेर लिया। पुलिस ने ग्रामीणों को हटाने का प्रयास किया तो लोग आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों के आक्रोश को देखकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए और पुलिसकर्मी बैकफुट पर आ गए।


घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी मनकापुर शंकर प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। सीओ ने शंकर प्रसाद ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी डॉक्टर हैदर हुसैन खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और डाक्टर को गिरफ्तार कर लदिया गया है। साथ ही पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed