{"_id":"5b3d2b7c4f1c1b8a288b4af2","slug":"171530735484-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली शराब बनाने का करोबार भी पनप रहा क्षेत्र में, पुलिस ने एक दबोच भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली शराब बनाने का करोबार भी पनप रहा क्षेत्र में, पुलिस ने एक दबोच भेजा जेल
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोंडा (अलीगढ़)।
यूरिया डालकर जहरीली देशी शराब तैयार कर बेचने वाला एक गिरोह पुलिस के हाथ लगा है। हालांकि इस गिरोह का एक ही सदस्य पुलिस की पकड़ में आ सका। अन्य अंधेरे में भागने में सफल रहे। पुलिस को छापामार कार्रवाई में 12 पेटी अपमिश्रित देशी शराब के 540 क्वाटर भरे और 200 खाली क्वाटर मिले। 2 किलोग्राम यूरिया सूखी और 1 किलोग्राम यूरिया का घोल, सिरिंज भी बरामद हुई है।
प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि अवैध रूप से क्षेत्र में शराब बनाकर बिकने की सूचना मिल रही थी। मुखबिर लगाए गए थे। मुखबिर की सूचना पर ग्राम हीरपुर में मंदिर के पास एक नलकूप में एसआई देवेंद्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल मनोज कुमार और राजपाल सिंह ने छापा मारा।
यहां से विनोद कुमार उर्फ टीटू पुत्र हरप्रसाद बघेल निवासी हीरपुर थाना गोंडा को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी भाग निकला। विनोद कुमार उर्फ टीटू ने बताया कि वह फरार साथी शैलेश कुमार उर्फ सूसी पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी हीरपुर की टाटा सफारी गाड़ी से तैयार की गई नकली शराब की बिक्री करते थे।
विज्ञापन
शराब की तीव्रता बढ़ाने के लिए यूरिया की मिलावट कर शराब को अपमिश्रित कर शराब तैयार करते थे। यह काम वह शैलेष कुमार के नलकूप पर करते थे। नए क्वाटरों में अपमिश्रित शराब भरकर गांवों में बेंच रहे थे। यह काम वह एक साल से कर रहे थे।