फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   इलाहाबाद बैंक में 48.3 लाख रुपये का घोटाला

इलाहाबाद बैंक में 48.3 लाख रुपये का घोटाला

Sun, 01 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक में 48.3 लाख रुपये का घोटाला
48 लाख के घपले में बैंक मैनेजर गिरफ्तार
विज्ञापन


गोंडा। इलाहाबाद बैंक के दो शाखाओं में 48.3 लाख रुपये का घोटाला सामने आया है। घपले की जानकारी होने पर बैंक अधिकारियों में खलबली मच गई।

इलाहाबाद बैंक के मुख्य प्रबंधक की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने बैंक प्रबंधक कपिल छत्रपाल के खिलाफ गबन व धोखाधड़ी का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

नगर के रोडवेज स्थित इलाहाबाद बैंक का मंडलीय कार्यालय है। यहां पर झांसी निवासी कपिल छत्रपाल बैंक प्रबंधक के पद पर तैनात हैं।

इलाहाबाद बैंक के मंडलीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक ने इलाहाबाद बैंक प्रबंधक कपिल छत्रपाल ने कस्बा परसपुर व रगड़गंज बैंक शाखा में जाकर बैंक की ओर से प्रदत्त शक्तियों का दुरूपयोग करके 48 लाख तीन हजार 810 रुपये एक खाते से दूसरे के बैंक खातों में स्थानांतरित कर निकाल लिया।
विज्ञापन


बैंक प्रबंधक का गबन सामने आने पर इस मामले में बैंक के मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार की देर रात में बैक प्रबंधक कपिल छत्रपाल के खिलाफ गबन करने आरोप में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रात में ही आरोपी प्रबंधक के खिलाफ गबन व धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। यही नही पुलिस ने बैंक अधिकारियों के सूचना पर आरोपी बैंक प्रबंधक कपिल छत्रपाल को बैंक से ही दबोच लिया।

पुलिस ने प्रबंधक को आधी रात से सुबह तक अपनी कस्टडी में रखने के बाद रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट कोर्ट पर पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस मामले में इलाहाबाद बैंक के अधिवक्ता विवेक मणि श्रीवास्तव का कहना है कि बैंक प्रबंधक के खिलाफ रात में ही मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।

वहीं नगर कोतवाल एके सिंह का कहना है कि इलाहाबाद बैंक के प्रबंधक कपिल छत्रपाल के खिलाफ गबन व धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर गिरफ्तार करके जेल भेजवा दिया गया है।

मामले की जांच की जा रही है। अभी और खातों की जांच की जाएगी गबन की रकम और भी बढ़ सकती है।

इनसेट
कम लेनदेन वाले खातों को बनाया निशाना
बैंक प्रबंधक ने कभी कभी लेनदेन वाले खातों को निशाना बनाया है। बैंक सूत्रों की माने तो बैंक मैनेजर ने ऐसे खातों से पैसे का स्थानांतरण दूसरे के खातों में किया है जो लोग लेने देन कभी कभी करते थे और उनके खाते में बड़ी रकम मौजूद थी।


ऐसे में वह खाताधारक भी पुलिस की जांच के लपेटे में आएंगे जिनके खाते में इतनी बड़ी रकम स्थानांतरित की गई है। अब यह देखा जाना बाकी है कि स्थानांतरित की गई रकम का आहरण किस तरह से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed