{"_id":"5c45f6fdbdec224bc54a948f","slug":"161548089085-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक और खलासी बाल-बाल बचे, चार घंटे तक बंद रहा हाईवे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक और खलासी बाल-बाल बचे, चार घंटे तक बंद रहा हाईवे
विज्ञापन
ट्रक पलटने से हाईवे पर लगा जाम
गोंडा। अयोध्या हाईवे पर वजीरगंज के राजा सगरा के पास सोमवार की तड़के एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक व खलासी बाल-बाल बच गए। ट्रक पलटने से चार घंटे तक हाईवे बंद रहा।
सोमवार की तड़के तकरीबन 5 बजे परचून लादकर गाजियाबाद से बिहार के नरकटियागंज जा रहा ट्रक गोंडा-अयोध्या हाइवे पर राजा सगरा के समीप एक ढाबे के पास अनियंत्रित होकर सड़क के बीच पलट गया।
इस हादसे में ड्राइवर कल्लू हुसैन निवासी मुड़िया भीखम थाना बेलारी जिला मुरादाबाद व खलासी जुल्फिकार निवासी ग्राम करनपुर थाना मुण्डा पांडेय जिला मुरादाबाद ट्रक से कूद गए। जिससे दोनों बाल-बाल बच गए। ट्रक पलटने से हाईवे चार घंटे तक जाम रहा।
विज्ञापन
जिससे सड़क के दोनों तरफ एक दो किलोमीटर तक जाम लग गया। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष वजीरगंज मनोज कुमार सिंह ने रोड डायवर्जन कराकर वाहनों को नवाबगंज से मनकापुर होते हुए दर्जीकुआं के रास्ते से पार कराया।
चार घंटे बाद जाम समाप्त हो सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को खाली कराकर जेसीबी से हटवाया। तब जाकर रास्ता खुल सका। मौके पर चौकी प्रभारी डुमरियाडीह राम प्रकाश, दारोगा चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी जाम खुलवाने के लिए मौके पर डटे रहे।