फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   पुरानी रंजिश को लेकर चले हथगोले,चटकी लाठियां

पुरानी रंजिश को लेकर चले हथगोले,चटकी लाठियां

Mon, 04 Dec 2017 10:02 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर चले हथगोले,चटकी लाठियां

विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर चले हथगोले

गोंडा। पुरानी रंजिश में रविवार की देर रात कोतवाली नगर क्षेत्र के गरीबीपुरवा में दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। गाली गलौज के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चली और हथगोले भी चलाए गए। हथगोले की चपेट में आकर एक नौ वर्ष की बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।

बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में दोनो पक्षों की तहरीर पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के गरीबीपुरवा के रहने वाले देवेंद्र कुमार दीपू गांव के वर्तमान प्रधान हैं। दीपू की गांव के ही मनोज कुमार मिश्रा से पुरानी रंजिश है। नौ माह पहले मनोज व दीपू के बीच मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दीपू को गंभीर चोटें आई थी। रविवार को इसी रंजिश को लेकर दीपू के छोटे भाई छोटू व मनोज के बीच विवाद हो गया। दोनो पक्षों के बीच लाठियां निकल आई और मारपीट होने लगी। इसी बीच किसी ने हथगोला चला दिया। हथगोले की चपेट में आकर मनोज की नौ वर्षीया बेटी निशा गंभीर रुप से घायल हो गई।


इस मारपीट की सूचना पर पहुंची ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घायल निशा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों की तहरीर पर जानलेवा हमले की क्रास रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed