फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   लुटेरों को ग्रामीणों ने घेरा, पुलिस ने पकड़ा

लुटेरों को ग्रामीणों ने घेरा, पुलिस ने पकड़ा

Mon, 18 Sep 2017 09:47 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
लुटेरों को ग्रामीणों ने घेरा, पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
लुटेरों को ग्रामीणों ने घेरा, पुलिस ने पकड़ा

अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। भैरमपुर गांव के मजरे बुढिय़ावारी रविवार की देर रात लूट के इरादे से आए तीन लुटेरों को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लुटेरों के पास से दो हजार नकद, जेवर, तमंचा, कारतूस, चाकू व स्मैक बरामद किया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की रात वह गश्त पर निकले थे, तभी भैरमपुर गांव के मजरे बुढिय़ावारी के लोगों ने सूचना दी कि गांव के कुछ लुटेरे घुस आए हैं, जिन्हें घेर लिया गया है। इसी सूचना पर गांव में पहुंचकर लुटेरों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए लुटेरों ने अपना नाम फूलचंद निवासी अमौठी थाना उमरी बेगमगंज, अजय कुमार कोरी निवासी छोटका नियांवा थाना उमरी बेगमगंज, मनोज कुमार कोरी निवासी अग्गरपुरवा मौजा अमदही थाना उमरीबेगमगंज बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों के खिलाफ थाना तरबगंज में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed