{"_id":"59bea0374f1c1bb6688b50d2","slug":"161505665079-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल्टो कार नहीं मिली तो महिला को घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आल्टो कार नहीं मिली तो महिला को घर से निकाला
Updated Sun, 17 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार नहीं मिली तो महिला को घर से निकाला
एसपी के आदेश पर पति समेत पांच लोगों पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
परसपुर गोंडा। दहेज में कार नहीं मिली तो ससुराल वालों ने सकरौर डीहा गांव की रहने वाली एक महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। ससुराल वालों ने शादी में मिले गहने व दहेज की रकम भी उसे वापस नहीं किया। पीड़ित महिला ने एसपी से मिलकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की। एसपी के आदेश पर शनिवार को थाना परसपुर में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताडना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना परसपुर क्षेत्र के सकरौर डीहा गांव की रहने वाली किरन ने शनिवार को एसपी के आदेश पर थाना परसपुर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा कि उसकी शादी 21 फ रवरी 2015 को बहराइच जनपद के मोतीपुर थाना क्षेत्र के गायघाट के रहने वाले मोतीलाल सोनी के बेटे सुरेश कुमार सोनी उर्फ छकानू साथ हुई थी। शादी में उसके पिता हुकुमचंद ने गहने व बाइक खरीदने को 50 हजार, बर्तन व 21 हजार की नकदी दी थी। जब विदा होकर ससुराल पहुंची तो ससुराल वाले कम दहेज लाने की बात को लेकर उसे ताना देने लगे। ससुराल वाले दहेज में कार व दो लाख नकदी की मांग करने लगे। इसी को लेकर पति व ससुराल वाले अक्सर उसे प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालो ने एक सिमत्बर को उसे मारापीटा और जबरन गाड़ी पर बिठाकर उसके मायके के समीप दुरौनी चौराहे पर लाकर छोड़ गए। किरन ने बताया कि पति ने दूसरी शादी कर लेने की भी धमकी दी। किरन ने एसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की। एसपी के आदेश पर थाना परसपुर में पति सुरेश कुमार सोनी उर्फ छकानू श्वसुर मोतीलाल सोनी, सास कैलाशा सोनी, ननद गोल्डी सोनी व मोनिया सोनी के खिलाफ दहेज प्रताडना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष परसपुर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।