फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   साढ़े चार करोड़ से पोर्टरगंज से जयनारायन चौराहे तक बिछेगी पाइप्डलाइन

साढ़े चार करोड़ से पोर्टरगंज से जयनारायन चौराहे तक बिछेगी पाइप्डलाइन

Mon, 17 Jun 2019 10:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
साढ़े चार करोड़ से पोर्टरगंज से जयनारायन चौराहे तक बिछेगी पाइप्डलाइन
आठ हजार लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल
विज्ञापन

गोंडा। अमृत योजना के तहत नगर वासियों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। तकरीबन साढ़े चार करोड़ रुपए से पोर्टरगंज से जयनारायन चौराहे तक पाइपलाइन बिछाई जाएगी। साढे़ चार करोड़ की लागत से ही इस योजना के तहत ही आठ हजार लोगों को वाटर कनेक्शन दिया जाएगा।

शहर में जलापूर्ति को सुधारने को लेकर लोगों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की मुहिम तेज हो गई है। पोर्टरगंज से जयनारायण चौराहे तक आठ किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछेगी और पानी की किल्लत से लोगों को मुक्ति मिलेगी। पाइप लाइन से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी। दरअसल शहर में लगभग आठ से दस हजार वाटर कनेक्शन हैं। शहर में 135 किलोमीटर पुरानी पाइप पड़ी है जो समय के साथ ज्यादा कनेक्शन करने में मददगार नहीं है। कमजोर हो चुकी पाइपलाइन से आये दिन लीकेज की समस्या होती रहती है। घरों तक पानी फोर्स से नहीं पहुंच पाता है। इतना ही नहीं गोंडा-जरवल फोर लेन निर्माण के दौरान पाइप कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी और आए दिन पाइपलाइन में लीकेज की समस्या रहती है। अमृत योजना के तहत नई पाइपलाइन बिछाने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने स्वीकृति देते हुए वित्त विभाग में स्वीकृति के लिए आगे बढ़ा दिया है। नगरपालिका ने शहर की पाइप लाइन और पानी की समस्या को लेकर खाका तैयार किया है।
विज्ञापन


इन मोहल्लों में मिलेगी सुविधा
अमृत योजना के तहत शासन से साढ़े चार करोड़ रुपये की योजना पास हो गई है और काम भी चल रहा है। शहर के कुछ मोहल्लों मे जैसे बड़गांव, राजा मोहल्ला, राजेंद्र नगर, नई बस्ती, इमामबाडा, मेवातियान, रानीजोत, गरीबीपुरवा, पंतनगर, सिविल लाइन का कुछ भाग और महराजगंज में कार्य चल रहा है। जिसमें शीघ्र ही शुद्ध पेयजल मिलना शुरू हो जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा लक्ष्य हर घर को मिले शुद्ध पेयजल
शहर की संरचना का विशेष ध्यान रखते हुए। समाज के हर तबके को सरकार द्वारा योजना का लाभ दिलाना प्राथमिकता में है। लोग अमृत योजना के तहत जिनके पास पानी के कनेक्शन नही है उनको पानी का कनेक्शन दिया जायेगा और पानी के कनेक्शन मुक्त में दिये जा रहे है। नगर पालिका द्वारा वार्डों से प्रस्ताव लेकर जल निगम द्वारा शासन को भेजा गया है। जल्द ही इसका कार्य प्रारंभ हो जायेगा। -पीयूष यादव, ( विशेषज्ञ) शहरी अवसंरचना अमृत मिशन


जल्द शुरू होगा काम
शहर की पाइप लाइन काफी पुरानी हो गई थी। जिससे आये दिन कुछ न कुछ दिक्कत आती रहती थी जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। लोगों तक पानी सही समय पर नहीं पहुंच पाता था। लोगों की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रमुख सचिव नगर विकास को साढे़ चार करोड़ की नई पाइपलाइन व्यवस्था का प्रस्ताव भेजा गया है और जल्द ही कार्य शुरू भी हो जायेगा। -उज्मा राशिद, चेयरमैन नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed