फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   अदालत के आदेश पर दंपति समेत सात लोगों पर हत्या का केस

अदालत के आदेश पर दंपति समेत सात लोगों पर हत्या का केस

Sat, 08 Jun 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
अदालत के आदेश पर दंपति समेत सात लोगों पर हत्या का केस
नकापुर (गोंडा)। अदालत के आदेश पर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए उसका शव जला देने के आरोप में कोतवाली मनकापुर में दंपति समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


अदालत के आदेश पर शुक्रवार को कोतवाली मनकापुर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में जिगना बाजार के रहने वाले भगवान प्रसाद ने कहा कि उसका जिगना बाजार में मकान है। जहां उसकी चाची अकेली रहती थी।
विज्ञापन


आरोप है कि 29 जनवरी को जिगना के रहने वाले गुरु प्रसाद उसकी पत्नी मालती देवी व बेटे नरेंद्र, मन्ना, धर्मेंद्र, शिवपूजन, प्रभुनाथ ने उसकी चाची को जहर खिला दिया और इलाज कराने के बहाने घर से लेकर चले गए। दूसरे दिन पता चला कि चाची की मौत हो गई। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसकी चाची को जहर देकर मार डाला और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को अयोध्या लेकर जाकर जला दिया। कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed