फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   आग से सात लोगों के आशियाने जलकर राख

आग से सात लोगों के आशियाने जलकर राख

Sun, 26 May 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
आग से सात लोगों के आशियाने जलकर राख
दुबहा बाजार (गोंडा)। कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छीरास में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में सात लोगों के छप्पर के घर जलकर राख हो गए। आग से गृहस्थी का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छीरास के मजरा रानीपुरवा में रविवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग में राजमंगल, सत्य प्रकाश, लल्लू, राजेन्द्र प्रसाद, पवन कुमार, रोशनलाल व जसवंतलाल के छप्पर के घर जलकर राख हो गए। आग में गेहू, चावल, कपड़े समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की चपेट में आने से जसवंतलाल की घर के पास ही रखी एक गुमटी भी जल गई। जिसमें वह परचून की दुकान चलाता था। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह से आग बुझाई जा सकी। आग से एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हल्का लेखपाल नीलम देवी ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आंकलन की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


घर में आग से फटा सिलेंडर, युवक झुलसा
गोंडा। खरगूपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर झलैहिया गांव के मजरा ललक पुरवा के रहने वाले हनोमान कनौजिया ने बताया कि शनिवार की देर रात उसके छप्पर के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक कुछ समझ पाते लपटें पूरे घर में फैल गईं और घर जलकर राख हो गया। आग में घर में रखे 50 हजार रुपये, अनाज, कपड़े, पंपसेट सेट समेत गृहस्थी का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग में घर में रखा एक एलपीजी गैस सिलेंडर भी फट गया। जिसकी चपेट में आने से दो बकरियां झुलस गईं। जिसमें से एक जलकर मर गई। बचाव करने के दौरान हनोमान आग से झुलस गया। हल्का लेखपाल रामनिवास तिवारी ने बताया आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तहसील को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच बीघा गन्ने की फसल जली
रुपईडीह (गोंडा)। जेठपुरवा गांव के मजरे ककरहा में रविवार की दोपहर खेत से निकली विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें गांव के महेंद्र दुबे, विजय दुबे, कटीले दुबे, पवन कुमार सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों की पांच बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। गांव वालों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed