फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   रंजिश में दुकानदार की कुदाल से मारकर हत्या

रंजिश में दुकानदार की कुदाल से मारकर हत्या

Sat, 25 May 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
रंजिश में दुकानदार की कुदाल से मारकर हत्या
रुपईडीह कटरा बाजार (गोंडा)। जमथरा गांव के बिछुड़िया चौराहे पर पुरानी रंजिश को लेकर एक दुकानदार की कुदाल से मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्यारे फरार हो गए। थाना कौड़िया क्षेत्र के जमथरा गांव के मजरे सधई पुरवा निवासी वीर सिंह (43) पुत्र वंशराज अपने गांव के समीप स्थित बिडुड़िया चौराहे के समीप पंचर बनाने की दुकान करता था।
विज्ञापन


रोजाना की तरह शनिवार को भी वह दुकान बंद कर करीब नौ बजे अपने घर वापस लौट रहा था। चौराहे के समीप ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसकी कुदाल से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारे फरार हो गए। हत्या की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश में हत्या होना बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed