फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   अपमिश्रित शराब बनाने के आरोपी को आजीवन कारावास

अपमिश्रित शराब बनाने के आरोपी को आजीवन कारावास

Thu, 11 Oct 2018 10:51 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
अपमिश्रित शराब बनाने के आरोपी को आजीवन कारावास
मिलावटी शराब बनाने वाले को आजीवन कारावास
विज्ञापन


गोंडा। अपर सत्र न्यायाधीश एवं एफटीसी द्वितीय नरेेश कुमार ने अपमिश्रित शराब बनाने के आरोपी को सश्रम आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। अदालत ने दस हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।

सहायक शासकीय अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह के अनुसार तरबगंज के उप निरीक्षक रवींद्र कुमार चंद्रा ने 30 अगस्त 2016 को सुखराम निवासी ग्राम बेलसर थाना तरबगंज के खिलाफ अपमिश्रित शराब बनाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


जिसमें कहा कि 30 अगस्त 2016 को पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बेलसर गांव में एक व्यक्ति एक कार में अपमिश्रित शराब गत्ते भरते हुए पकड़ा था।

कार में रखे गत्तों में अपमिश्रित शराब बरामद हुई। आरोपी के घर की तलाशी में शराब बनाने के केमिकल, शीशियां, ढक्कन, रैपर व स्टीकर बरामद हुए थे।

पूछताछ में उसने अपना नाम सुखराम निवासी ग्राम बेलसर बताया। सहायक शासकीय अधिवक्ता ने अदालत में गवाहों का बयान कराया।

न्यायाधीश ने गवाहों के बयान व पत्रावली के अवलोकन के बाद सुखराम को अपमिश्रित शराब बनाने का दोषी करार देते हुए सश्रम कारावास की सजा व दस हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। अदालत ने मामले में विवेचक के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम व एसपी को आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क किनारे बेेेहोश मिले तीन युवक

तरबगंज में सिंहपुर गांव के समीप सड़क किनारे तीन युवक गुरुवार देर शाम बेहोश पड़े मिले। तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी बेलसर पहुंचाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक युवक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से हुई है। जिसमें उसका नाम संतोष कुमार निवासी अमृतसर अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed