{"_id":"5ce03e2abdec2207836087ed","slug":"141558199850-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौँदा, दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौँदा, दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, मौत
दुबहा बाजार (गोंडा)। करनैलगंज-कौड़िया मार्ग पर रामापुर उच्च प्राथमिक विद्यालय के समीप बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंद डाला। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक की पिछली सीट पर बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुपईडीह ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ट्रक को थाने ले आई है। मामले में थाना कौड़िया में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के करमडीह सदाशिव गांव का रहने वाला सुरेश (30) अपने साथी नानबाबू (25) निवासी भदुआ तरहर कोतवाली देहात के साथ बाइक से शुक्रवार की रात कौड़िया थाना क्षेत्र के छिरास गांव के मजरे रानीपुरवा में बारात गया था। वहां से शनिवार की भोर तकरीबन तीन बजे दोनों बारात से लौट रहे थे। रास्ते में करनैलगंज-कौड़िया मार्ग पर रामापुर उच्च प्राथमिक विद्यालय रामापुर के समीप दोनों पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने दोनों को रौंद डाला। जिससे सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे में नानबाबू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुपईडीह लाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में नानबाबू के चाचा देवीप्रसाद ने कौड़िया थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना कौड़िया के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को थाने ले आया गया है। मामले में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।