{"_id":"5c6d8891bdec2273896360b7","slug":"141550682257-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार दंपति को वाहन ने कुचला, पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी सवार दंपति को वाहन ने कुचला, पति की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन
स्कूटी सवार दंपती को वाहन ने कुचला, पति की मौत
गोंडा। गोंडा-अयोध्या हाइवे पर मंगलवार रात में अचलपुर के पास हुई सड़क दुर्घटना में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे गम्भीर अवस्था में जनपद चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं कटरा बाजार में बाइक की टक्कर से एक अन्य युवक की मौत हो गई।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव के पास गोंडा-फैजाबाद हाइवे पर यह हादसा हुआ। दुर्घटना में मृत विद्या सागर (52) मूल रूप से रानी बाजार के निवासी थे।
वह रात में सपत्नीक गोंडा से स्कूटी से वजीरगंज वापस आ रहे थे। जब वे लगभग साढ़े 12 बजे अचलपुर के समीप पहुंचे तभी गोंडा की ओर जा रही कार ने स्कूटी के आगे चल रही जीप में साइड से ठोकर मार कर स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे विद्या सागर की मौके पर ही मौत हो गयी। क्षेत्र वासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की घायल पत्नी मालती देवी (50) को 108 एंबुलेंस से सीएचसी वजीरगंज पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कार व जीप पुलिस के कब्जे में है, जबकि दोनों के चालक फरार हैं। मृतक विद्यासागर के दामाद अजीत कुमार गुप्त निवासी श्रृंगारहाट, अयोध्या ने स्थानीय थाने पर तहरीर दी है।
दूसरी घटना कटरा बाजार की है। थाना क्षेत्र के शाहजोत के मजरे चांई पुरवा निवासी छेदन ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनका 38 वर्षीय बेटा कमलेश मंगलवार की रात रामापुर बाजार से पैदल घर आ रहा था।
वह कटरा बाजार- रामापुर मार्ग पर रामापुर पुल के पास पहुंचा ही था, तभी पीछे की तरफ से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी जिससे उनका बेटा कमलेश (38) की मौके पर मौत हो गयी। छेदन ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।