{"_id":"5a3698344f1c1b001c8b9547","slug":"141513527348-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी की जमीन कब्जाई, विरोध पर दंपति को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबादी की जमीन कब्जाई, विरोध पर दंपति को पीटा
Updated Sun, 17 Dec 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अवैध कब्जे का विरोध करने पर दंपती को पीटा
नवाबगंज । परसापुर गांव में आबादी की जमीन कब्जा करने आए चार लोगों ने रविवार की सुबह जमीन पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पीड़ित ने थाना नवाबगंज में तीन सगे भाईयों समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट कराई है।
थाना नवाबगंज क्षेत्र के परसापुर गांव के रहने वाले हरीराम यादव ने बताया कि उसके घर के सामने पड़ी आबादी की जमीन पर 14 दिसंबर को उसके गांव के ही रहने वाले लक्ष्मण सिंह ने अपने भाईयों व साथियों के संग मिलकर उसकीे आबादी की जमीन पर कब्जा कर खूंटा गाड़ दिया था और मारपीट करने को तैयार हो गए।
हरीराम ने डायल 100 पर फोन कर पुलिस को खबर की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझौता करा दिया। हरीराम ने बताया कि रविवार की सुबह दोबार लक्ष्मण और उसके भाईयों ने जमीन पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर उसके घर में घुस आए, उसके और उसकी पत्नी सियापति देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। हरीराम ने थाना नवाबगंज में लक्ष्मन सिंह उसके भाई राजन सिंह, अन्नू सिंह व रोशन सिंह के खिलाफ थाना नवाबगंज में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।