फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   दबंगों ने घर में घुस कर दो लोगों को राड से मार कर किया लहूलुहान

दबंगों ने घर में घुस कर दो लोगों को राड से मार कर किया लहूलुहान

Tue, 08 Aug 2017 10:16 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने घर में घुस कर दो लोगों को राड से मार कर किया लहूलुहान
दबंगों ने घर में घुस कर दो लोगों को किया लहूलुहान
विज्ञापन

गायत्री नगर मोहल्ले का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मनकापुर (गोंडा)। रंजिश में एक पक्ष के चार लोगों ने एक साथ धावा बोलकर घर के बाहर बैठे दूसरे पक्ष के दो लोंगों को लोहे की रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में दोनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ बिभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली क्षेत्र के कस्बा के मोहल्ला गायत्री नगर निवासी दिलीप कुमार तिवारी साथियों के साथ सोमवार की देर शाम गायत्री नगर मोहल्ले के सभासद कुलदीप सिंह उर्फ दीपू सिंह के आवास के बाहर बैठे आपस में बात चीत कर रहे थे। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर मोहल्ले के ही रहने वाले आशू त्रिपाठी, भाई विवेक त्रिपाठी, पिता सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी व चाचा महेंद्र नाथ त्रिपाठी वहां पहुंच कर गाली गलौज करने लगे। कुलदीप सिंह के विरोध करने पर उन लोगों ने मार पीट शुरू कर दी। कुलदीप सिंह और दीपू सिंह किसी तरह जान बचाकर घर के अंदर चले गए, तब तक आंसू त्रिपाठी व अन्य चारों लोग घर मे घुस कर दिलीप कुमार त्रिपाठी को लोहे की राड के सिर पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर शराबा सुनकर बीच बचाव करने आए मनोज कुमार मिश्र को भी उन लोगों ने मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से चारों लोग फरार हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल दिलीप कुमार तिवारी पुत्र श्याम कारण तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने आँसू त्रिपाठी व उनके भाई विवेक त्रिपाठी पुत्र गण सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, चाचा महेंद्र नाथ त्रिपाठी व पिता सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी पुत्र गण विश्वनाथ त्रिपाठी निवासी गायत्री नगर मनकापुर के खिलाफ गाली गलौज करने व घर मे घुस कर मार पीट करने की रिपोर्ट दर्ज की है। धारा( 323, 504, 506, 452) कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed