{"_id":"5c6d88a2bdec22739c3fefab","slug":"131550682274-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में बाइक न मिलने पर पत्नी को मार डाला, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज में बाइक न मिलने पर पत्नी को मार डाला, केस दर्ज
विज्ञापन
दहेज में बाइक न मिलने पर पत्नी को मार डाला
गोंडा। बरवलिया कुर्मी गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने 25 वर्षीया विवाहिता को मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में विवाहिता के पिता ने विवाहिता के पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है।
कुशीनगर जनपद के थाना हाटा के गांव परसिया निवासी मोती चंद्र ने बुधवार को थाने में दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपनी 25 वर्षीया बेटी वंदना का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व कटरा बाजार थाना क्षेत्र के बरवलिया कुर्मी निवासी जयराम के बेटे मुलायम के साथ की थी।
शादी में अपने हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था फिर भी मोटर साइकिल की मांग करते रहे जिसको लेकर आये दिन उसकी बेटी को मारते पीटते व प्रताड़ित करते थे। मोतीचंद का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी वंदना (25) को मार डाला।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोतीचंद ने कटरा बाजार थाने में मृतका के पति मुलायम के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है।
कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि मृतका के पिता मोतीचंद की तहरीर पर मृतका के पति मुलायम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।