फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   दो महिलाओं ने फंदे से लटककर दी जान

दो महिलाओं ने फंदे से लटककर दी जान

Tue, 20 Nov 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
दो महिलाओं ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
दो महिलाओं ने फंदे से लटककर दी जान

गोंडा । अलग-अलग थाना क्षेत्रों के दो गांवों में सोमवार की देर रात दो महिलाओं ने अपने घर में छत के हुक से फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना मोतीगंज क्षेत्र के गौरवा कानूनगो गांव के मजरे अहमदनगर का रहने वाला घनश्याम वर्मा सोमवार की रात गांव में नौटंकी देखने के लिए चला गया था। वह जब देर रात घर वापस लौटा और अपनी 22 वर्षीया पत्नी रितु को आवाज लगाई।
विज्ञापन


मगर दरवाजा नहीं खुला। घनश्याम ने जब खिड़की से अंदर देखा तो उसकी पत्नी का शव कमरे में छत के हुक से रस्सी के सहारे फंदे से लटकता मिला।

घनश्याम ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान पवन जायसवाल को दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार सदर सत्यपाल प्रसाद की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मोतीगंज गोरखनाथ सरोज ने बताया कि मायके वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

दूसरी घटना में थाना तरबगंज क्षेत्र के सेझिया गांव के रहने वाले राजेश की 35 वर्षीया पत्नी फिरोज ने सोमवार की देर रात घर के अंदर कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed