{"_id":"5a47d1464f1c1bd1408bfbca","slug":"131514656070-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार ढहने से मासूम समेत महिला की मौत,भाई बहन गंभीर रुप से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार ढहने से मासूम समेत महिला की मौत,भाई बहन गंभीर रुप से घायल
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दीवार ढहने से नानी-नाती की मौत, भाई बहन घायल
तरबगंज गोंडा। तरबगंज थाना क्षेत्र के सरांवा गांव में शनिवार की शाम को मिट्टी की दीवार ढहने से एक ही परिवार के चार लोग दब गए। सूचना पर पहुंचे 100 डायल के पुलिसकर्मियों ने दीवार के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला मगर तब तक एक छह साल के मासूम समेत एक महिला की मौत हो गई जबकि महिला का बेटा व बेटी गंभीर रुप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को पुलिस कर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया जहां से युवती की हालत को गंभीर बताते हुए डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।
तरबगंज थाना क्षेत्र के सरांवा गांव के रहने वाले चंद्रभान वर्मा का पूरा परिवार फूस के घर में रहता है। उसके घर की दीवारें कच्ची मिट्टी की बनी हुई हैं। शनिवार की शाम को उसकी पत्नी कलावती (48), बेटा बलराम (18), बेटी ऊषा (25) व छह वर्षीय नाती बल्लू (बड़ी बेटी का बेटा) दीवार के किनारे बैठक अलाव ताप रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच कच्चे मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से चंद्रभान का पूरा परिवार उसी के नीचे दब गया। हादसे के बाद गांव के चीख पुकार मच गई। इसी बीच किसी ने 100 नबर पर पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना मिलते ही 100 डायल टीम 893 के पुलिसकर्मी जयचंद चौधरी व ब्रम्हदेव यादव मौके पर पहुंच गए। दोनो ही पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए गांव वालों की मदद से रेस्क्यू शुरु किया और दीवार के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालना शुरु किया।
इस हादसे में कलावती व मासूम बल्लू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बलराम व ऊषा को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों ने ऊषा की हालत को गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। तरबगंज कोतवाल अंगदराय ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।