फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   आपसी विवाद में छात्र को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

आपसी विवाद में छात्र को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Sat, 13 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
आपसी विवाद में छात्र को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
विवाद में छात्र को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
विज्ञापन


गोंडा। आपसी विवाद में शहर के एलबीएस चौराहे के समीप चर्चित चाय की दुकान पर शनिवार की दोपहर एक छात्र को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उसे गंभीर चोटें आई है। घायल छात्र का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।

इस मामले में छात्र ने छह लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली देहात क्षेत्र के पंडरी कृपाल गांव का रहने वाला रोहित तिवारी एलबीएस कालेज का छात्र है। वह शनिवार की दोपहर बाद छह चाय पीने गया था।
विज्ञापन


रोहित का आरोप है कि तभी आपसी विवाद को लेकर वहां हाकी व स्टंप लेकर पहुंचे इसी कालेज के छात्र नीशू शुक्ल और उसके साथियों ने हमला बोल दिया और मारपीट कर उसे घायल कर दिया। उसका जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में रोहित तिवारी ने कोतवाली नगर में नीशु शुक्ल, उमेश शुक्ल, अखिलेश सिंह देवा, नितेशमणि तिवारी, दिवाकर मिश्र व गौरव यादव के खिलाफ बलबा, मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।र कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed