फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   प्रधानपति ने जालसाजी कर हड़पे आवास के 22 हजार रुपये

प्रधानपति ने जालसाजी कर हड़पे आवास के 22 हजार रुपये

Sat, 30 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
प्रधानपति ने जालसाजी कर हड़पे आवास के 22 हजार रुपये

विज्ञापन
प्रधानपति ने जालसाजी कर हड़पे आवास के 22 हजार

रुपईडीह/दुबहा बाजार। कटरा बाजार के ग्राम पंचायत रामापुर के प्रधान पति ने प्रधानमंत्री आवास की एक महिला लाभार्थी से जालसाजी कर उसके 22500 रुपये हड़प लिए।

जानकारी होने पर महिला ने बीडीओ से इसकी शिकायत की। बीडीओ के निर्देश पर गांव के पंचायत सचिव ने प्रधान पति के खिलाफ कौड़िया थाने में जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


विकास खंड कटरा बाजार के ग्राम पंचायत रामापुर में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी विंध्यवासिनी के मुताबिक रामापुर गांव की रहने वाली मीरा देवी पत्नी लल्लू के नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित होने के बाद आवास निर्माण के लिए प्रथम किश्त के तौर पर 40 हजार रुपये की धनराशि उसके बैंक खाते में भेजी गई थी। लाभार्थी महिला मीरा देवी जब पैसा निकालने के लिए बैंक गई तो प्रधान पति बृजेश सिंह भी उसके साथ बैंक पहुंच गए।

40 हजार रुपये निकालने के बाद प्रधान पति ने लाभार्थी महिला को 17500 रुपये देकर बाकी की 22500 रुपये की धनराशि खुद ले ली। प्रधान पति ने मीरा की पासबुक भी अपने पास ही रख ली। मीरा ने जब इसकी छानबीन की तो उसे अपने साथ जालसाजी किए जाने का पता चला।

इसके बाद वह खंड विकास अधिकारी के पास पहुंची और पूरी दास्तान सुनाई। बीडीओ ने जांच कराई तो मामला सही पाया गया। इसके बाद बीडीओ ने पंचायत सचिव को प्रधानपति के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के आदेश दिए।


शनिवार को पंचायत सचिव विंध्यवासिनी ने प्रधानपति बृजेश सिंह के खिलाफ कौड़िया थाने में जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया प्रधान पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed