{"_id":"5cb75f8bbdec22142a7217fa","slug":"11555521419-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड के आठ आरोपियों पर लगाया रासुका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोहरे हत्याकांड के आठ आरोपियों पर लगाया रासुका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। शहर के गायत्रीनगर चौराहे पर डेढ़ माह पहले हुए दोहरे हत्याकांड के आठ आरोपियों पर पुलिस ने रासुका की कार्यवाही की है। नाबालिग होने के कारण एक आरोपी पर रासुका नहीं लगाया जा सका।
शहर के मालवीय नगर के रहने वाले कपड़ा व्यवसायी के बेटी की 21 फरवरी को शादी थी। शहर के पीपल तिराहे के समीप रहने वाले शिवम सैनी उर्फ बेटू व दयानंदनगर के रहने वाले शिवेश उर्फ रजत अन्य दोस्तों के साथ इसी शादी में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय सभी आईटीआई रोड होते हुए गायत्रीपुरम चौराहे पर पहुंचे और शिवम उर्फ बेटू व शिवेश उर्फ रजत एक दुकान पर सामान लेने जा रहे थे।
उसी समय वहां मौजूद श्यामू निवासी निहाल पुरवा से सिगरेट पीने को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच श्यामू ने अपने आठ साथियों को बुला कर और शिवम व शिवेश की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि आरोपी श्यामू, विशाल, संदीप, धर्मेंद्र कुमार भारती, संदीप कुमार, अमरजीत वर्मा, ओमकार व शिवशरण के खिलाफ रासुका की कार्यवाही की गई है। कोतवाल ने बताया कि सभी आरोपियों को जिला कारागार में रासुका का तामीला करा दिया गया है।