फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   परिवहन मंत्री का रोडवेज बस अड्डे पर छापा,पकड़ी अवैध वसूली

परिवहन मंत्री का रोडवेज बस अड्डे पर छापा,पकड़ी अवैध वसूली

Sun, 11 Feb 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
परिवहन मंत्री का रोडवेज बस अड्डे पर छापा,पकड़ी अवैध वसूली

विज्ञापन
परिवहन मंत्री का बस अड्डे पर छापा, पकड़ी अवैध वसूली

गोंडा। गौरा विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने जा रहे प्रदेश के परिवहन मंत्री ने रविवार को गोंडा रोडवेज बस अड्डे पर छापेमारी कर परिवहन सेवाओं की तहकीकात की। इस छापेमारी में बस अड्डे की गंदगी और कार्यशाला में कंडम खड़ी बसों को देखकर मंत्री भड़क उठे।

बस अड्डे की दुर्दशा देखकर मंत्री ने एआरएम को फटकार लगाई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। कार्यशाला से निकले ही थे कि बस अड़्डे पर बने सार्वजनिक शौचालय पर यात्रियों से दो रुपये की जगह सात रुपये की अवैध वसूली ने मंत्री का पारा एक बार फिर से चढ़ा दिया। शौचालय की गदंगी देख मंत्री ने उसे ढहाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह रविवार को गौरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए बभनजोत गिन्नी बाजार जा रहे थे। मुख्यालय पहुंचे परिवहन राज्य मंत्री ने यात्री सुविधाओं की हकीकत देखने के लिए रोडवेज बस अड्डे पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन मंत्री का काफिला देख बस अड्डे के अफसरों में भगदड़ मच गई। काउंटरों से गायब रहने वाले कर्मचारी भागकर अपनी सीटों पर पहुंचे। कार से उतरकर मंत्री सीधे रोडवेज कार्यशाला पहुंच गए। कार्यशाला में गंदगी का अंबार लगा हुआ था।

करीब 15 बसें कंडम हालत में खड़ी थी। मंत्री के पूछने पर बताया गया कि इनका संचालन नहीं किया जा रहा है। यह सुन मंत्री भड़क उठे। उन्होंने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र वर्मा को फटकारा और इन बसों की मरम्मत कराकर उनका संचालन कराने के निर्देश दिए।

कार्यशाला से निकले तो बस अड्डे पर बने सार्वजनकि शौचालय पर मंत्री की नजर पड़ गई। दीवार पर शौचालय की सुविधा का उपयोग करने वाले यात्रियों से लिया जाने वाला शुल्क का पोस्टर चिपका हुआ था जिसमें सात रुपये शुल्क लिखा गया था।

मंत्री ने एआरएम से पूछा कि शुल्क तो दो रुपये है, फिर यात्रियों से सात रुपये कैसे वसूले जा रहे हैं। इस पर एआरएम बगले झांकने लगे तो मंत्री का पारा एक बार फिर चढ़ गया। वह सीधे शौचालय के भीतर पहुंचे तो वहां की गंदगी देख भौचक रह गए।


बाहर निकलकर उन्होंने एआरएम को शौचालय ढहाए जाने का आदेश दे दिया। परिवहन राज्य मंत्री ने क्षेत्रीय प्रबंधक को बस अड्डे की व्यवस्था में सुधार लाकर यात्री सुविधा बढाने के निर्देश दिए हैं। परिवहन राज्य मंत्री ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता भी की और समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन देते हुए केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश के योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed