फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

Sun, 30 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
घर के बाहर सो रहे व्यापारी की गोली मारकर हत्या
भाई की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस
पूरेधीरजामिश्र गांव में वारदात से सनसनी
अमर उजाला ब्यूरो
परसपुर। कस्बे से सटे पूरेधीरजामिश्र गांव में शनिवार रात एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय बुजुर्ग अपने घर के बाहर सो रहा था। सुबह जब बुजुर्ग की पत्नी उसे जगाने गई तो उसके कनपटी से खून बह रहा था। यह देख उसके होश उड़ गए और उसने शोर मचाया। इसके बाद ही परिवारीजनों व अन्य लोगों को हत्या की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस व डाग स्क्वॉयड ने घटनास्थल का मुआयना किया। इस मामले में बुजुर्ग के भाई ने परसपुर थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परसपुर कस्बे से सटे पूरे धीरजा मिश्र गांव के रहने वाले रमेशचंद्र मिश्रा(65) थाना क्षेत्र के पसका मोड़ पर खाद की दुकान करते थे। रोजाना शाम को दुकान से वह घर आ जाया करते थे। रमेश मिश्र के भाई उमेश मिश्र के मुताबिक शनिवार को भी वह शाम को दुकान से घर आए थे और रात में खाना खाने के बाद घर के दरवाजे के सामने चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। रात में अज्ञात हमलवरों ने रमेश मिश्र की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। सुबह जब उनकी पत्नी विमला उन्हें जगाने के लिए गई तो चारपाई के पास खून फैला हुआ था। जब मच्छरदानी निकालकर देख तो रमेश के कनपटी से खून बह रहा था। यह देखकर वह बदहवाश हो उठी। विमला की चीख सुनकर उमेश व अन्य परिवारीजन दौड़कर आए तो रमेश का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। गोली रमेश के बांयी कनपटी पर लगी थी और ऐसा लग रहा था कि जैसे गोली बेहद करीब से मारी गई है। उमेश ने ही इस घटना की सूचना पुलिस को दी। हत्या की खबर पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। इसके बाद उन्होने डाग स्क्वॉयड को भी बुला लिया। डाग स्क्वायड ने भी हत्यारों का सुराग लगाने की कोशिश की। इस मामले में रमेश के भाई उमेश ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
संपत्ति मामले की तरफ घूम रही शक की सुई
पूरे धीरजा मिश्र गांव के रहने वाले रमेश चंद्र मिश्रा की हत्या का वैसे तो कोई मोटिव अभी पुलिस को नजर नही आया है लेकिन पुलिस के शक की सुई संपत्ति विवाद की तरफ घूम गई है। रमेश मिश्र खुद चार भाई थे लेकिन उनके पास बेटा नही था। संतान के रुप में उनकी दो बेटियां है और दोनों बेटियों की वह शादी कर चुके थे। घर पर पत्नी विमला देवी के साथ रहते थे। उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नही थी। लेकिन बेटा न होने के कारण उनकी संपत्ति पर कई लोगों की नजर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
एएसपी व सीओ ने किया निरीक्षण
हत्या की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ह्दयेश कुमार व सीओ तरबगंज कृष्णपाल सिंह परसपुर के पूरे धीरजा मिश्र गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों अफसरों ने रमेश मिश्र के पत्नी विमला देवी व भाई उमेश से घटना के संबंध में जानकारी हासिल की और एसओ परसपुर को मामले के जल्द खुलासे के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed