{"_id":"5bc23365bdec22697c0a7eec","slug":"111539453797-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता की मौत पर बिफरे तीमारदार, अस्पताल कर्मियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रसूता की मौत पर बिफरे तीमारदार, अस्पताल कर्मियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रसूता की मौत, विरोध पर परिवारीजनों को पीटा, शव सड़क पर फेंका
गोंडा। नगर के एससीपीएम हॉस्पिटल में इलाज में लापरवाही से प्रसूता की मौत के नाराज तीमारदारों ने विरोध जताया तो अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों ने लाठी डंडों से दौड़ा कर पीटा। इसके बाद महिला के शव को सड़क पर फेंक दिया।
पिटाई में प्रसूता की बहन व उसके तीन भाई घायल हो गये। अस्पताल में मारपीट की सूचना पर मौके पर पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
इस मामले में देर रात को प्रसूता के भाई ने नगर कोतवाली में एससीपीएम हॉस्पिटल के डॉक्टरों व स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पिटाई की सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी मोहम्मद रिजवान ने बताया कि उसने अपनी बहन अफसाना को डिलेवरी के लिए कुछ दिन पहले नगर के छेदीपुरवा स्थित डॉ. ओएन पांडेय के एससीपीएम हास्पिटल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
मरीज के भर्ती के समय डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की बात कही और इसके लिए 20 हजार 800 रुपये मांगे। उसने उस दिन 20 हजार जमा कर बाकी रकम बाद में देने का वादा कर मरीज को भर्ती करा दिया। ऑपरेशन से बच्ची पैदा हुई, लेकिन उसकी मौत हो गई।
मरीज को घर ले जाने के लिए उसने टांका काटने को कहा तो कहा गया पहले पैसा जमा करो तब टांका कटेगा। पैसा बाकी होने पर डाक्टरों ने बीच में इलाज में लापरवाही करनी शुरू कर दी।
उसने डाक्टरों से इलाज कर टांका काटने व दूसरे दिन डिस्चार्ज करा कर ले जाने की बात कही। वह जब दूसरे दिन शुक्रवार की देर शाम को प्रसूता को डिस्चार्ज कराने गया तो डाक्टरों व स्टाफ की टीम ने उसे 26,600 रुपये का हिसाब जोड़कर बताया।
उसने इस पर आपत्ति जतायी और अधिक पैसा देने में असमर्थता जतायी। इसपर स्टाफ के लोगों ने कहा कि जब तक पैसा नहीं दोगे टांका नहीं काटा जाएगा। इसके बाद प्रसूता अफसाना की अचानक हालत बिगड़ गई और थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई।
प्रसूता की इस खींचतान व लापरवाही में मौत हो जाने पर परिवारीजन आक्रोश में आ गए और हंगामा किया तो अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ में नोकझोंक हो गई। इसके बाद डॉक्टर्स व स्टाफ ने लाठी व पाइप से हमला कर दिया।
प्रसूता के तीमारदारों जिसमें एक महिला भी है सबको दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसमें प्रसूता की बहन खुशबू, कुर्बान, शहनवाज, रिजवान घायल हो गये। पिटाई के बाद जब परिजनों ने शव मांगा तो कर्मियों ने शव को सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद परिजनों की चीख-पुकार पर अस्पताल में भीड़ लग गई।
इसके बाद जानकारी होने पर सीओ सदर जटा शंकर राव व नगर कोतवाल अशोक कुमार सिंह पहुंच गये। घटना की जानकारी लेकर लोगों को शांत कराया। देर रात में ही प्रसूूता के भाई मो. रिजवान ने कोतवाली नगर में एससीपीएम के डाक्टरों व स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर कोतवाल एके सिंह ने बताया कि प्रसूता के भाई की तहरीर पर डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ इलाज में लापरवाही करने, मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
तीमारदारों के खिलाफ भी दर्ज कराई क्रास एफआईआर
एससीपीएम हास्पिटल के मैनेजर देवेन्द्र मोहन की तहरीर पर नगर पुलिस ने मृतका के तीमारदारों के भी खिलाफ केस दर्ज किया है। हास्पिटल के मैनेजर देवेन्द्र मोहन ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मरीज अफसाना को गंभीरावस्था में भर्ती कराया गया था।
नगर के एससीपीएम हास्पिटल में डॉक्टरों व स्टाफ की लापरवाही से एक प्रसूता की मौत हो जाने व इस पर तीमारदारों के नाराजगी जताने पर पिटाई करने की जानकारी मिली है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-सुभाष चन्द्र प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट