Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Major strike by gold diamond case begusarai bihar news

बिहार: बेगूसराय में 1.25 करोड़ की चोरी, 19 दिन से बंद मकान को बनाया निशाना; शादी से पहले परिवार को बड़ा झटका

Fri, 20 Nov 2026 12:24 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 20 Nov 2026 12:24 AM IST
सार

बिहार के बेगूसराय में चोरों ने 19 दिनों से बंद मकान को निशाना बनाकर करीब 1.25 करोड़ रुपये के सोने, हीरे और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। तीन गोदरेज अलमारियों के लॉकर तोड़कर 75 हजार रुपये नकद और जमीन के मूल दस्तावेज भी ले गए। 24 नवंबर को घर में भाई की शादी होनी है। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
Major strike by gold diamond case begusarai bihar news
जांच करती एफएसएल टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर में भाई की शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार को उम्मीद थी कि बेंगलुरु से लौटने के बाद घर में खुशियों और शादी की रस्मों का माहौल होगा, लेकिन वापस लौटते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मकान के कमरों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोर तीन गोदरेज अलमारियों के लॉकर तोड़कर सोना, हीरा, चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो चुके थे। परिवार ने चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये बताई है।

विज्ञापन


19 दिन बंद रहा मकान, लौटे तो बिखरा मिला सामान
चोरी की यह बड़ी वारदात बेगूसराय जिले के फूलवड़िया थाना क्षेत्र के नगर परिषद बरौनी के वार्ड संख्या-7 स्थित पश्चिम मोहल्ले की है। पीड़ित परिवार के सदस्य मो. एहतशाम, पिता हाजी अब्दुल मन्नान ने थाने में आवेदन देकर घटना की शिकायत की है। पीड़ित के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को वह अपने पूरे परिवार के साथ मकान में ताला लगाकर बेंगलुरु चले गए थे। इस दौरान घर पूरी तरह बंद था। 17 नवंबर की रात जब परिवार वापस लौटा तो कमरों के ताले टूटे मिले। घर के अंदर सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर तीन गोदरेज अलमारियों के ताले और लॉकर तोड़कर कीमती सामान ले गए हैं।
विज्ञापन


मां, बहन और भाभी के पुश्तैनी गहने भी चोरी
पीड़ित ने बताया कि अलमारियों में रखे सोने, हीरे और चांदी के तमाम आभूषण गायब थे। इसके अलावा 75 हजार रुपये नकद और जमीन के मूल दस्तावेज भी चोर अपने साथ ले गए। चोरी हुए गहने मां, बहन और भाभी के थे। इनमें कुछ पुश्तैनी आभूषण भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के मुताबिक, पुश्तैनी गहनों का सही वजन और वास्तविक कीमत उन्हें मालूम नहीं है। सभी चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये बताई गई है। इतनी बड़ी चोरी से परिवार को आर्थिक नुकसान के साथ पुश्तैनी गहने खोने का भी गहरा सदमा लगा है।

24 नवंबर को भाई की शादी, घर में पसरा मातम
परिवार में 24 नवंबर को भाई की शादी होनी है। इसके बाद छोटी बहन की भी शादी होनी है। घर में दोनों शादियों की तैयारियां चल रही थीं। परिवार के सदस्य इन्हीं खुशियों की तैयारी में जुटे थे, लेकिन चोरी की घटना ने पूरे माहौल को बदल दिया। शादी से ठीक पहले हुई इस वारदात ने परिवार के सामने आर्थिक और मानसिक संकट खड़ा कर दिया है। जिन गहनों को परिवार ने संभालकर रखा था, उनमें कुछ पीढ़ियों से चले आ रहे पुश्तैनी आभूषण भी थे।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच
घटना की सूचना मिलने पर फूलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच-पड़ताल शुरू की। थानाध्यक्ष के अनुसार, मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वहीं, गुरुवार दोपहर फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने चोरी वाली जगहों से अलग-अलग नमूने एकत्र किए, ताकि वैज्ञानिक जांच के जरिए आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सके।


घनी आबादी वाले मोहल्ले में इतनी बड़ी वारदात से सवाल
अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह पता लगाना है कि घनी आबादी वाले मोहल्ले में बंद मकान को निशाना बनाने वाले चोर कौन थे। उन्होंने 19 दिनों के दौरान किस समय और किस तरीके से वारदात को अंजाम दिया, इसकी भी जांच की जा रही है। परिवार को उम्मीद है कि पुलिस जल्द मामले का खुलासा कर चोरी गए जेवरात, नकदी और जमीन के मूल दस्तावेज बरामद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed