Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mini Gunda Act

Auraiya News: कमलेश पाठक के गुर्गे अब्दुल समेत 89 पर मिनी गुंडा एक्ट

Fri, 20 Nov 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Mini Gunda Act
औरैया। आगामी चुनाव को लेकर कोतवाली पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने 89 लोगों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। इस सूची में सबसे पहला नाम गांव खानपुर निवासी अब्दुल सत्तार उर्फ सत्तार अहमद (62) का दर्ज है, जो क्षेत्र के एक पूर्व एमएलसी का करीबी बताया जाता है। एक साल पहले इसके खिलाफ धोखाधड़ी व गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन

आगामी चुनाव के मद्देनजर अब एक बार फिर पुलिस ने उसके विरुद्ध मिनी गुंडा की कार्रवाई अमल में लाई है।पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दायरे में कस्बा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के 89 लोग सूची में शामिल हैं। इनमें गांव समरथपुर निवासी नितिन राव उर्फ छोटे, शहर के मोहल्ला निझाई मुहाल निवासी शायर शुक्ला उर्फ विकास, लकी, कल्लू उर्फ रशीद, मोहल्ला सत्तेश्वर तकिया निवासी राजा अली, पुनीत, मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी अंशु, संदीप उर्फ श्यामू, मूल निवासी इटावा स्थित थाना बकेवर क्षेत्र के गांव राहतपुर व वर्तमान में बनारसीदास निवासी शिव सिंह यादव सहित 89 लोगों पर कोतवाली ने मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। सूची में शामिल कुछ अपराधी जेल में बंद हैं, जबकि अन्य जमानत पर बाहर हैं। संबंधित पुलिस चौकी को इन सभी पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed