फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा दे 75 हजार लेकर चंपत

डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा दे 75 हजार लेकर चंपत

Thu, 21 Dec 2017 09:01 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा दे 75 हजार लेकर चंपत
डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा दे 75 हजार लेकर चंपत
विज्ञापन


करनैलगंज(गोंडा)। एग्रो बायोटेक कम्पनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा देकर 75 हजार रुपये लेकर युवक चंपत हो गया। जिसकी तहरीर पीड़ित ने कोतवाली में दी है। थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम बसन्तपुर आटा निवासी रामानुज पांडेय ने तहरीर में आरोप लगाया है कि करनैलगंज के मेंहदीहाता में उसकी एक दुकान है।

12 दिसम्बर को एक व्यक्ति आया जिसने अपना नाम जितेन्द्र कुमार मिश्रा निवासी आलमबाग लखनऊ बताया। दुकान के पास में ही एक मकान में किराये पर रहता था। उसने बताया कि गोरखपुर की एक एग्रो बायोटेक कम्पनी में वह सेल्समैन है। यदि वह कम्पनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनते हैं तो उसकी दुकान का किराया प्रति माह तीन हजार कम्पनी देगी।
विज्ञापन


साथ ही नौ हजार रुपये बतौर मानदेय मिलेगा। जो माल आयेगा उसे सेल्समैन बिक्री करेंगे तथा बिक्री माल पर छ: प्रतिशत कमीशन भी मिलेगा। जिसके लिए रजिस्ट्रशन शुल्क साढ़े सात हजार रुपये तथा 200 बोरी यूरिया की राशि का 65 हजार 500 रुपये नगद जमा करना होगा। जिसे दे दिया गया तो उसने टेम्पो का भाड़ा भी एक हजार रुपये नगद लिया। उसके बाद न तो यूरिया आई न ही वह सेल्समैन ही आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका फोन भी बंद बता रहा है। मामले की तहरीर पीड़ित द्वारा कोतवाली में दी गई है। एसएसआई अफजल ने बताया कि तहरीर आई है। मामले में उससे कुछ साक्ष्य मांगे गये हैं। साक्ष्य मिलने पर आगे कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed