फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   खाद्यान कालाबाजारी में पांच पर केस

खाद्यान कालाबाजारी में पांच पर केस

Fri, 30 Jun 2017 02:03 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खाद्यान कालाबाजारी में पांच पर केस
अनाज की कालाबाजारी में पांच पर केस
विज्ञापन

इटियाथोक में पकड़ा गया था 100 बोरी राशन
गोंडा। इटियाथोक में अनाज पकड़े जाने के मामले में पूर्ति विभाग ने पांच लोगों के खिलाफ अनाज की कालाबाजारी करने का केस दर्ज कराया है। जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान ने बताया कि 27 जून को एसडीएम के निर्देश पर विभाग के पूर्ति इस्पेक्टर ने मौके से 100 बोरी गेहूं अनाज को जब्त करने की कार्रवाई की। जांच में पता चला कि कुछ लोग सरकारी अनाज को खरीदकर खुले बाजार में बेच देते थे। इस मामले में ट्रक चालक राम सिंह व ट्रक मालिक राजू उर्फ इकरामुददीन से पूछताछ की गई तो मामला खुला।

इस मामले में इटियाथोक थाना क्षेत्र के भटपुरवा निवासी ट्रक चालक राम सिंह, ट्रक मालिक ग्राम परसिया निवासी राजू, अयाह गांव के बेचन, परसिया बांव के ननके व परसिया गांव के सोनू के खिलाफ डीएम के अनुमति पर अनाज कालाबाजारी करने के आरोप में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया गया। इस पर पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि इन लोगों के पास सरकारी अनाज कैसे आया, किस दुकान से बेचा गया, इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कोई भी दुकानदार सरकारी अनाज को कालाबाजारी में बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा कर उसे जेल भेजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed