{"_id":"62128927d55d1b282435fdb3","slug":"crime-wine-gonda-news-lko6187115189","type":"story","status":"publish","title_hn":"450 लीटर कच्ची शराब बरामद, 50 क्विंटल लहन कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
450 लीटर कच्ची शराब बरामद, 50 क्विंटल लहन कराया नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। विधानसभा चुनाव सकुशल एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने को लेकर डीएम के आदेश पर आबकारी टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। आबकारी निरीक्षक तरबगंज, मनकापुर करनैलगंज व अयोध्या जिले की संयुक्त टीम ने ग्राम जैतपुर माझा, माझा राठ, थाना नवाबगंज व जमथरा अयोध्या में दबिश देकर कुल 450 लीटर अवैध कच्ची शराब, एक मोटरसाइकिल बरामद किया। छह लोगों के खिलाफ मुकदमा किया गया। इस दौरान अवैध कच्ची शराब की छह भट्ठियों के साथ लगभग 50 क्विंटल लहन नष्ट किया गया।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि गोपनीय सूचना मिली थी कि घाघरा नदी पर बने टापुओं पर नदी क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। इसका संज्ञान लेते हुए आबकारी टीम को छापा मारने के आदेश दिए गए। आबकारी टीम ने स्टीमर से टापुओं पर छापा मारा गया। 50 क्विंटल लहन नष्ट की गई और 450 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस व आबकारी टीम के साथ-साथ निष्पक्ष निर्वाचन को लेकर लगाई गई एसएसटी व एफएसटी टीमों को सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब का प्रयोग किए जाने की संभावना के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को आदेश दिए हैं कि जनपद में जितनी भी लाइसेंसी शराब की दुकानों पर शराब की बिक्री की जा रही है, इसका प्रतिदिन का ब्यौरा उन्हें उपलब्ध कराया जाए। ज्यादा बिक्री वाली दुकानों पर नजर रखी जाए और आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाए। संवाद