फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,wheat

412 बोरा अवैध गेहूं से लदा ट्रक पकड़ा

Tue, 19 Apr 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
crime,wheat
करनैलगंज (गोंडा)। मंडी समिति के कर्मचारियों ने मंगलवार रात एसडीएम के निर्देश पर तहसील के पास से 412 बोरा गेहूं से भरा ट्रक पकड़ा है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम हीरालाल ने बताया कि मंगलवार रात उन्हें अवैध तरीके से गेहूं ले जाने की सूचना मिली। जिस पर उन्होंने मंडी के सहायक सचिव रामऔतार व कर्मचारियों को गेहूं से भरे ट्रक की चेकिंग के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सहायक सचिव व मंडी सहायक अभय श्रीवास्तव ने सिक्योरिटी गार्डों गार्ड के साथ गोंडा-लखनऊ मार्ग पर ट्रक को रुकवाकर चेकिंग की तो उसमें 412 बोरों में 248 क्विंटल गेहूूं मिला। हालांकि ट्रक चालक राजाराम गेहूं से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका। उसने बताया कि गेहूं करनैलगंज के ग्राम भितिहा से ट्रक पर लोड किया था। उसने कहा कि गेहूं लोड कराने वाले लोग अभी आ रहे हैं। जब चालक ने गेहूं लोड कराने वाले को कॉल करके पकड़े जाने की जानकारी देकर कागजात लेकर आने को कहा तो उसका मोबाइल फोन ही बंद हो गया। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि बिना लाइसेंस के गेहूं खरीद व बिक्री का मामला जानकारी में आया है। मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed