{"_id":"625eecaf10842505517fbb0a","slug":"crime-wheat-gonda-news-lko62686281","type":"story","status":"publish","title_hn":"412 बोरा अवैध गेहूं से लदा ट्रक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
412 बोरा अवैध गेहूं से लदा ट्रक पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज (गोंडा)। मंडी समिति के कर्मचारियों ने मंगलवार रात एसडीएम के निर्देश पर तहसील के पास से 412 बोरा गेहूं से भरा ट्रक पकड़ा है। मामले में छानबीन की जा रही है।
एसडीएम हीरालाल ने बताया कि मंगलवार रात उन्हें अवैध तरीके से गेहूं ले जाने की सूचना मिली। जिस पर उन्होंने मंडी के सहायक सचिव रामऔतार व कर्मचारियों को गेहूं से भरे ट्रक की चेकिंग के निर्देश दिए।
सहायक सचिव व मंडी सहायक अभय श्रीवास्तव ने सिक्योरिटी गार्डों गार्ड के साथ गोंडा-लखनऊ मार्ग पर ट्रक को रुकवाकर चेकिंग की तो उसमें 412 बोरों में 248 क्विंटल गेहूूं मिला। हालांकि ट्रक चालक राजाराम गेहूं से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका। उसने बताया कि गेहूं करनैलगंज के ग्राम भितिहा से ट्रक पर लोड किया था। उसने कहा कि गेहूं लोड कराने वाले लोग अभी आ रहे हैं। जब चालक ने गेहूं लोड कराने वाले को कॉल करके पकड़े जाने की जानकारी देकर कागजात लेकर आने को कहा तो उसका मोबाइल फोन ही बंद हो गया। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि बिना लाइसेंस के गेहूं खरीद व बिक्री का मामला जानकारी में आया है। मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।