फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,vedio Viral

युवकों ने की किशोरी के कपड़े उतराने की कोशिश

Wed, 04 May 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime,vedio Viral
गोंडा। मौसेरे भाई के साथ बाइक से घर जा रही एक किशोरी को चार युवकों ने रास्ते में रोक कर जबरन छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी और उसके भाई को पीटा। आरोप है कि चारों ने पीड़िता के कपड़े उतारने की कोशिश करते हुए उसका एक अश्लील वीडियो भी बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने इस मामले में थाना धानेपुर में चार आरोपियों के खिलाफ लज्जाभंग व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू करते हुए किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही धारा 161 के तहत उसका बयान भी दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना धानेपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी 23 अप्रैल को अपने ननिहाल गई थी। वहां से अपने मौसेरे भाई के साथ बाइक से वापस घर लौट रही थी। गांव के समीप पहुंचने पर चार युवकों ने जबरन उनकी बाइक को रोक कर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान हमलावर युवकों ने किशोरी से छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े उतारने की कोशिश करते हुए किशोरी का एक अश्लील वीडियो भी बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जब किशोरी की मां को इसकी जानकारी हुई तो उसने मंगलवार की देर शाम थाना धानेपुर में आरोपी चार युवकों के खिलाफ लज्जाभंग व आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर सिंहपुर गांव के रहने वाले मुकेश तिवारी, रोहित पांडेय, नारायन शर्मा व दिनेश तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़िता का भी डाक्टरी परीक्षण कराकर 161 का बयान दर्ज किया गया है। इसमें किशोरी ने आरोपियों पर लज्जाभंग समेत अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed