फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,stolen,gonda

Gonda News: घर और दुकान से पांच लाख की नकदी उड़ाई

Tue, 03 Jan 2023 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime,stolen,gonda
गोंडा के डुमरियाडीह बाजार में चोरी के बाद बिखरा सामान। -संवाद - फोटो : GONDA
वजीरगंज (गोंडा)। क्षेत्र के डुमरियाडीह बाजार में चोरों ने दो किराना दुकान और एक ग्राम विकास अधिकारी के घर पर धावा बोलकर पांच लाख रुपये की नकदी, जेवर सहित लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डुमरियाडीह पुलिस चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। डुमरियाडीह बाजार निवासी कमल कुमार ने बताया कि किराने की दुकान के साथ पेमेंट बैंक चला रहे हैं। इनके यहां चोर बगल के मकान की छत पर चढ़ गए। खिड़की को तोड़कर दुकान में घुसे।
विज्ञापन

दुकान में पेमेंट बैंक का चार लाख रुपये रखे थे। चोरों ने काउंटर के दराज को तोड़कर रुपये निकाल लिए। सीसीटीवी, एलसीडी, डीवीआर, लैपटॉप के साथ दुकान में रखा काजू, बादाम, सिगरेट सहित किराना का सामान चोर चुरा ले गए। इसके बाद राजेंद्र कुमार के घर पर चोर पीछे के दरवाजे से कमरे में दाखिल हुए। दो सोने की अंगूठी, दो पायल, बिछिया, पीतल का बर्तन उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा निवासी अंकुर वर्मा ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। चोर उसका सरकारी अभिलेख भी उठा ले गए। डुमरियाडीह बाजार में ही हरिशंकर मिश्रा की विशाल ट्रेडर्स की होल सेल की दुकान है। दुकान में रखी एक लाख नकदी और गोदाम में रखे लाखों रुपये का सामान चोर उठा ले गए। चोरी की जानकारी लोगों को सुबह हुई। थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed