{"_id":"62434ab5f055bc2c232791bd","slug":"crime-report-rape-gonda-news-lko623710249","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति व ससुर के खिलाफ दर्ज कराया कुकर्म का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति व ससुर के खिलाफ दर्ज कराया कुकर्म का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसपुर (गोंडा)। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पति व ससुर के खिलाफ कुकर्म का केस दर्ज कराया है। थाना स्तर पर सुनवाई न होने के बाद पीड़िता द्वारा पुलिस अधीक्षक से लगायी गयी गुहार के बाद लिखे गए मुकदमे में पुलिस पति व ससुर के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म सहित सास व तीन अन्य लोगों सहित छह के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न का मामला पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी छह वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति फारुख, ससुर जलील, सास रजिया तथा देवर शारूख, जावेश व आसिफ दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे। इसका विरोध करने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर उसकी पिटाई की जाती थी। काफी दिनों तक वह जुल्म सहती रही। इस दौरान पति जबरदस्ती उसके साथ कुकर्म करता था। चार मार्च को पति उसे जबरन मायके से ससुराल विदा करा लाया। इसके बाद उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की।
आरोप है कि उसके ससुर जलील ने भी उसके साथ कुकर्म किया। उसने किसी तरह अपनी मां को फोन पर पूरी घटना की जानकारी दी। मां के आने पर वह उनके साथ मायके चली आई। आठ मार्च को जब संबंधित पुलिस थाने में शिकायत पत्र देकर आरोपी ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की गयी तो न तो उसकी तहरीर ली गयी और न ही इस मामले में पुलिस ने कोई सुनवाई की। एसपी के निर्देश बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति फारुख, ससुर जलील, सास रजिया समेत छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।