{"_id":"632a03e8ce3de4024b213128","slug":"crime-rape-gonda-news-lko649288217","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मी ने शादी का झांसा दे एक साल किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मी ने शादी का झांसा दे एक साल किया दुष्कर्म
विज्ञापन
गोंडा। पहली पत्नी के रहते हुए एक सफाईकर्मी ने एक साल एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर अलग अलग स्थानों पर ले जाकर उससे दुष्कर्म करता रहा। युवती को जम्मू ले गया, वहां एक मंदिर में फर्जी शादी रचा ली। बाद में युवती से संबंध तोड़ दिया। मंगलवार को पीड़िता ने अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपी सफाई कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की। एएसपी ने कोतवाल देहात को मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
सीतापुर जिले के एक मोहल्ले की रहने वाली एक युवती ने एएसपी से दर्ज कराई शिकायत में कहा कि विकासखंड झंझरी में तैनात एक सफाईकर्मी से गोंडा कचहरी में एक साल पहले मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। सफाईकर्मी शादी का झांसा देकर युवती को गोंडा शहर के एक कॉलोनी में किराये के मकान में रखकर उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि सफाईकर्मी एक साल तक अलग-अलग किराये के मकान में रखा और दुष्कर्म करता रहा। शादी का दबाव बनाया तो सफाईकर्मी उसे जम्मू ले गया। वहां जम्मू के एक मंदिर में फर्जी शादी रचा ली। आरोप है कि उसका गर्भपात भी कराया।
पीड़िता ने बताया कि सफाईकर्मी पहले से शादीशुदा है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक को आरोपी राजेश सिंह के खिलार्फ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक कमलाकान्त त्रिपाठी ने बताया कि अभी आदेश की प्रति नहीं मिली है। प्रति मिलते ही मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी।