फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime investigation gonda kerala

Gonda News: झूठा निकला अपहरण का केस, 16 साल बाद केरल से मिला

Tue, 21 Feb 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 21 Feb 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
crime investigation gonda kerala
परिजनों संग केरल से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे कोटेदार निजामुद्दीन, साथ में ग्राम प्रधान। - संवाद
मोतीगंज (गोंडा)। सोलह वर्ष पहले गोंडा से रहस्यमय ढंग से लापता हुए एक कोटेदार का सुराग लगा। मंगलवार को केरल के मकतब से वह सही सलामत मिल गया। ग्राम प्रधान और परिजन उसे लेकर एयरपोर्ट से गोंडा के लिए रवाना हो गए। कोटेदार के भाई ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था। चुनावी पेशबंदी के दौरान दर्ज हुए अपहरण के इस केस में एक आरोपी को जेल भेजा गया था। तीन बार की विवेचना में पुलिस और सीबीसीआईडी ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।
विज्ञापन


मोतीगंज के सीहा गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बबलू मिश्र ने बताया कि सीहा गांव निवासी कोटेदार निजामुद्दीन 2 अक्तूबर 2007 को रहस्यमय ढंग से लापता हो गए थे। कोटेदार के भाई मोहम्मद उमर ने 1 मार्च 2008 को गांव के 6 लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। प्रधान प्रतिनिधि के मुताबिक केरल से कोटेदार के भाई मोहम्मद उमर के पास कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि केरल में कसरागोड़ के मकतब में उसका भाई निजामुद्दीन रह रहा है। सूचना पर मोहम्मद उमर समेत परिवार के अन्य लोग केरल गए और उसे संग लेकर गोंडा के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि बबलू मिश्र ने बताया कि निजामुद्दीन को लाने के लिए वह भी गांव के कई लोगों के संग लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे हैं। कोटेदार के सोलह वर्ष बाद घर वापसी पर परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ दर्ज था मुकदमा
सीहागांव के पूर्व प्रधान बृजराज मिश्र, रामसूरत, अब्दुल हफीज, राजबहादुर, रमजान, सईद के खिलाफ तत्कालीन थानाध्यक्ष रमाशंकर सरोज ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में अब्दुल हफीज को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। विवेचना मोतीगंज पुलिस से स्थानांतरित होकर देहात कोतवाली व नगर कोतवाली में गई जिसमें कोतवाली नगर के तत्कालीन वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामआसरे द्विवेदी ने साक्ष्य के अभाव में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। इसके बाद विवेचना स्थानांतरित होकर सीबीसीआडी गोरखपुर मिली। सीबीसीआईडी के विवेचक ने भी 16 जनवरी 2015 को फाइनल रिपोर्ट लगा दी। जिससे शेष पांच आरोपी जेल जाने से बच गए थे।

ऊपर वाले के घर देर है अंधेर नहींसीहांगाव निवासी अब्दुल हफीज ने बताया कि जो जुर्म नहीं किया था, तत्कालीन थानाध्यक्ष रमाशंकर सरोज ने लाठियों के दम पर उसे जबरन कबूल कराया। मुझे अपहरण जैसे गंभीर अपराध के आरोप में जेल भेज दिया था। 1 माह आठ दिन तक जेल में रहा, उसके बाद जमानत हुई, जबकि मामले में कई जांच हुई और काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब वह मिल गया। कहा ऊपर वाले के घर देर है अंधेर नहीं। मुझ पर जो झूठा दाग लगा था, वह अल्लाह के करम से साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed